फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nine police personnel, including the HUDA outpost in-charge, transferred to Police Lines.

Fatehabad News: हुडा चौकी प्रभारी सहित नौ पुलिस कर्मचारी लाइन हाजिर

Fri, 26 Jun 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nine police personnel, including the HUDA outpost in-charge, transferred to Police Lines.
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने डैमेज कंट्रोल सुधारने के लिए वीरवार को हुडा चौकी प्रभारी सहित 9 पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। चार 4 अन्य पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी द्वारा जारी किए गए आदेशों में भट्टूकलां थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह, सिटी थाना फतेहाबाद में तैनात एसआई नरेंद्र, भूना में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर देवेंद्र, जाखल थाने से एक साथ तीन अधिकारी एएसआई रामपाल, एएसआई सुशीला व एएसआई मनीष, सीआईए में तैनात हेड कांस्टेबल संदीप, हुड्डा चौकी में तैनात एचसी बालकृष्ण और बस स्टैंड चौकी में तैनात ईएचसी महावीर को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी अरुणा को महिला थाना से हटाकर दुर्गा शक्ति टीम का कार्यभार सौंपा गया है। उनकी जगह अब इंस्पेक्टर मंजू को महिला थाना का नया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वहीं, हुडा चौकी प्रभारी वीरेंद्र पिलानिया को भी चौकी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर एसआई रजत को हुडा चौकी का इंचार्ज लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहाबाद सदर थाना में शराब कांड, टोहाना थाना व भट्टूकलां थाना में रिश्वत कांड से पुलिस विभाग की जनता के बीच किरकिरी के बाद पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर सख्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed