{"_id":"695c022436f07d601e081878","slug":"new-employees-did-not-understand-the-system-work-got-stuck-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-146535-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नए कर्मचारियों को समझ नहीं आया सिस्टम, अटके काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नए कर्मचारियों को समझ नहीं आया सिस्टम, अटके काम
Mon, 05 Jan 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में काम करवाने के लिए आए हुए लोग। संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के ई-दिशा केंद्र में बने रजिस्ट्री कार्यालय में फर्द निकलवाने के लिए बनी खिड़की पर सोमवार को लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के लिए परेशानी का सबब कोई बिजली गुल या इंटरनेट की समस्या न होकर कर्मचारी रहे। प्रशासन ने पिछले सप्ताह ई-दिशा केंद्र के कर्मचारियों के तबादले कर दिए थे, नए कर्मचारियों को सिस्टम समझ नहीं आया। इसके चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
ई-दिशा केंद्र में आए किसान रविंद्र, सुखपाल, कपिल, रमेश व अन्य लोगों का कहना है कि सोमवार को फर्द से संबंधित काम करवाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि फर्द निकलवाने वाली खिड़की पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें काम नहीं आता है।
ई-दिशा केंद्र में आए लोगों का कहना है था कि लोन वाली फर्द के लिए फर्द वाली खिड़की पर फोटो होती है और लोन खत्म करवाने के बाद भी फोटो होती है। लेकिन सोमवार जब लोग वहां पर अपने काम के लिए आए तो खिड़की पर बैठे कर्मचारियों ने फोटो करने से मना कर दिया। जिसके बाद वहां पर काफी देर तक कर्मचारियों व काम करवाने आए लोगों के बीच बहस चलती रही।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ लोग तहसीलदार के कार्यालय में जा पहुंचे और काम न करने का आरोप लगाया। वहीं जब इस मामले को लेकर नायब तहसीलदार विकास कुमार से उनके कार्यालय में जाकर समस्या के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया।
-- -
लोन लेने व उतरने के बाद फोटो अनिवार्य
जानकारी के अनुसार जमीन पर लोन लेने के बाद फर्द पर लोन चढ़वाना होता है, जिसके लिए खिड़की पर फोटो होती है, वहीं लोन खत्म होने के बाद भी फर्द वाली खिड़की पर फोटो करवानी होती है, फोटो होने के बाद लोन उतारने के लिए फाइल पटवारी के पास जाती है। सोमवार को खिड़की पर बैठे नए कर्मचारियों ने फोटो करने से मना कर दिया। जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।