फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Neha of Fatehabad planted 53 saplings in five minutes

उपलब्धि: फतेहाबाद की नेहा ने पांच मिनट में रोपे 53 पौधे, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 08:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 08:03 PM IST
सार

नेहा ने पांच मिनट में 53 पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले पांच मिनट में 40 पौधे लगाने का रिकॉर्ड था।

विज्ञापन
Neha of Fatehabad planted 53 saplings in five minutes
प्रमाण पत्र और मेडल दिखाती नेहा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद की अंजलि कॉलोनी निवासी नेहा मुटरेजा इन्सां ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। दोनों ही संस्थानों ने नेहा को उसकी इस सफलता के लिए प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया है।

विज्ञापन


प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही नेहा ने बताया कि वह पर्यावरण में लगातार घुलते जहरीले धुएं और प्रदूषण को लेकर काफी चिंतित थी। पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से उसने अपना योगदान देते हुए पौधे लगाने की सोची और पांच ही मिनट में 53 पौधे रोप दिए। पांच मिनट में किए गए इस पौधरोपण की बाकायदा वीडियो भी बनाई और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम को भेजा गया।
विज्ञापन


27 सितंबर को लगाए थे पौधे
नेहा ने बताया कि 27 सितंबर को उन्होंने यह पौधे रोपे थे। इसके बाद वीडियो व अन्य दस्तावेज दोनों सस्थानों में भेजे गए। दस्तावेज भेजने के कुछ दिनों के बाद उसके पास इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से संदेश आया कि उसने पांच मिनट में 53 पौधे लगाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया जा रहा है। नेहा और उसका परिवार इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज होने पर खुशी मना ही रहे थे कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने भी उनका नाम दर्ज कर संदेश भेजा। इससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई। दोनों संस्थानों ने उसके काम को प्रमाणित करते हुए बकायदा प्रमाण पत्र व मेडल भी भेजे हैं।


यह भी पढ़ें ः वायु प्रदूषण: गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में 17 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, निर्माण कार्यों पर भी रोक

इससे पहले 5 मिनट में 40 पौधे रोपने का था रिकॉर्ड
नेहा ने बताया कि इससे पहले पांच मिनट में 40 पौधे लगाने का रिकॉर्ड था। नेहा के ताऊ ओमप्रकाश मुटरेजा व ताई पुष्पा मुटरेजा का कहना है कि नेहा का यह काम उन लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगा, जो अपने जीवन में कुछ कर दिखाना चाहती हैं। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, बस जरूरत है, तो उन्हें प्रेरित करने की और उनका साथ देने की। नेहा के पिता मोहनलाल मुटरेजा कांट्रेक्टर हैं जबकि मां सुनीता मुटरेजा गृहिणी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed