{"_id":"61910a0863e6ba5ccb5d01f9","slug":"all-schools-in-gurugram-faridabad-sonipat-and-jhajjar-to-remain-closed-till-november-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण की मार: गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में 17 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, निर्माण कार्यों पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण की मार: गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में 17 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, निर्माण कार्यों पर भी रोक
Sun, 14 Nov 2021 06:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 14 Nov 2021 06:37 PM IST
सार
लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के मद्देनजर हरियाणा सरकार ने कई अहम फैसलें लिए हैं। हरियाणा के कई शहरों में वायु प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
वायु प्रदूषण को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए एनसीआर के चार जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर को लेकर कई निर्णय लिए हैं। इन जिलों में सरकारी व निजी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। हर तरह के निर्माण कार्यों पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में पेपर सॉल्वर गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार, पानीपत में डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन
नगर पालिका, नगर निगमों द्वारा कूड़ा कर्कट जलाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सरकार के ये आदेश 17 नवंबर तक प्रभावी रहेंगे। सरकार ने इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन
उपरोक्त शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक
फरीदाबाद सेक्टर-11 366
गुरुग्राम विकास सदन 316
झज्जर-बहादुरगढ़ 298
सोनीपत 291
नोटः आंकड़े केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की वेबसाइट से 14 नवंबर शाम 7 बजे के लिए गए हैं।