{"_id":"6373cedb4b009364da176c89","slug":"negligence-patients-taking-treatment-without-mosquito-nets-in-dengue-ward-fatehabad-news-hsr647210139","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही : डेंगू वार्ड में बिना मच्छरदानी मरीज ले रहे उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही : डेंगू वार्ड में बिना मच्छरदानी मरीज ले रहे उपचार
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में बिना मच्छरदानी लगाए उपचार लेता हुआ मरीज
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाए हैं। जिले भर में करीब 38 बेड डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व किए हुए हैं और बेड पर ही मच्छरदानी लगाई गई है। लेकिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के डेंगू वार्ड में लापरवाही सामने आई है। यहां पर दाखिल मरीज बिना मच्छरदानी ही उपचार ले रहे हैं। यहां तक जिस बेड पर मरीज उपचार ले रहे हैं उसी पर ही तीमारदार आराम फरमा रहे हैं।
ये हालात तब है जब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मंगलवार को 9 साल की लड़की समेत चार डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। चार में से तीन मरीज फतेहाबाद शहरी क्षेत्र से है। जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 97 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के नहर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवक, एमसी कॉलोनी निवासी 9 वर्षीय लड़की, बत्रा कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय युवती और हिजरावां खुर्द निवासी 22 वर्षीय युवती डेंगू पीड़ित मिली है। वहीं सरकारी अस्पतालों में डेंगू के उपचार की सुविधा न होने के चलते मरीज निजी अस्पतालों में जा रहे है। अब तक 97 डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं इसमें से 29 मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इसमें 22 मरीज निजी और 7 सरकारी अस्पताल में दाखिल हुए हैं। अभी फिलहाल चार मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
15 जगहों पर मिला लारवा
जिले में डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा मिलने का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को सर्वे के दौरान 15 जगहों पर लारवा मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक 3048 जगहों पर सर्वे किया गया। सर्वे के दौरान 15 जगहों पर लारवा मिला। अब तक 736246 जगहों पर सर्वे हो चुका है और 3181 जगहों पर लारवा मिल चुका है।
विज्ञापन
दिन में काटता है डेंगू फैलाने वाला मच्छर
डेंगू बुखार एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है। डेंगू का मच्छर किसी भी जल इकट्ठा करने वाले बर्तन में पैदा हो सकता है। यह स्वच्छ जल में पनपता है। यह मच्छर कूलर, टंकी, गमला, टैंक, छतों पर पड़े टायर, फ्रीज के पीछे लगी ट्रे, गड्ढों में ठहरे पानी व नालियों में रुके पानी में पैदा हो सकता है। नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा का कहना है कि ये मच्छर दिन में काटता है इसलिए शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहने और पॉजिटिव होने पर तरल पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें।
जिले में डेंगू की स्थिति
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 97
कोट
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जहां-जहां भी डेंगू वार्ड बनाए गए है वहां पर मच्छरदानी बेड के साथ लगाई गई है। स्टाफ को कहा गया है कि मरीज पर मच्छरदानी लगाकर रखें। अगर कहीं ऐसी दिक्कत आ रही है तो निरीक्षण किया जाएगा।
-डॉ. अरुण, उप सिविल सर्जन