फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: करंट से युवक की मौत का मामले में बिजली निगम के खिलाफ मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
NA
रतिया के सरकारी अस्पताल में रोष जताते गांव नंगल के ग्रामीण।
रतिया। गांव नंगल में नगर कीर्तन के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली में करंट आने से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक गोपाल सिंह के पिता हरचरण सिंह की शिकायत पर बिजली निगम की लापरवाही से युवक की मौत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार दोपहर बाद मृतक का संस्कार किया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरचरण सिंह ने कहा कि उनके गांव में शनिवार को गुरु रविदास जयंती पर नगर कीर्तन निकाला जा रहा था। गली में निगम का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। ट्रांसफार्मर की बिजली के तार काफी नीरे हैं। नगर कीर्तन के दौरान हवा में झूल रहा तार ट्राॅली से छू गया और टॉली में करंट दौड़ गया। इस दौरान गोपाल करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मामले में कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस दौरान मौके पर नायब तहसीलदार परमजीत और खंड विकास पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ जताया रोष
नागरिक अस्पताल में मौजूद गांव के ग्रामीण हरचरण सिंह, छिंदरपाल, शम्मा, नरेंद्र,राजू,महेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। मौके पर मौजूद खंड विकास पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले में प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी और गांव में गलत ढंग से लगे तार और ट्रांसफर को दुरुस्त करवाया जाएगा। ब्राहमणवाला चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक गोपाल के पिता हरचरण सिंह की शिकायत पर निगम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जाएगी कि इसमें किन अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed