फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: शादी के दो महीने बाद गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, आठ महीने बाद केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
NA
भूना। गांव सनियाना में एक नई नवेली दुल्हन शादी के दो माह बाद ही अपने पति की जेब से रुपये निकालकर गाड़ी में बैठकर चली गई। उसने घर से भी नकदी व जेवरात चुराए हुए थे। इस मामले में पीड़ित पति ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

गृहमंत्री को शिकायत देने पर भूना पुलिस ने आखिरकार आठ महीनों के बाद पीड़ित पत मुकेश कुमार की पत्नी किरण के अलावा बलदेव सिंह फिरोजपुर, प्रधान लक्की, राजरानी, लवप्रीत, प्रीत निवासी गोलेयावाली के खिलाफ षड्यंत्र रचने, चोरी व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। सनियाना गांव निवासी मुकेश ने बताया कि उसकी शादी 25 मई 2022 को पंजाब के गांव गोलेयांवाली निवासी किरण के साथ हुई थी, बलदेव सिंह और लक्की प्रधान बिचौले थे। शादी के पंजीकरण के लिए किरण का आधार कार्ड आवेदन के लिए साथ दिया, तो वह फर्जी निकला। चार जुलाई 2022 को जब वह अपनी पत्नी किरण को मोटरसाइकिल पर बिठाकर दवा दिलवाने भूना जा रहा था तो लघुशंका के बहाने उसने रुकवा लिया और उकलाना रोड पर बागवानी नर्सरी के नजदीक सड़क किनारे खड़ी कार में जाकर चढ़ गई। वह कार के पास जाकर शोर मचाने लगा तो उसकी जेब में रखे हुए सात हजार भी छीन लिए और उसके परिजन मारपीट करके मौके से फरार हो गए। मुकेश का आरोप था कि जब उसने घर जाकर देखा तो सोने के झुमके, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी की चुटकी, पाजेब व करीब 20 हजार रुपये गायब थे। वह किरण के मायके गया, लेकिन वहां किरण और उसके माता-पिता भी नहीं मिले। वहां उसका भाई और मामा मिले, जिन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस पर उसने पांच सितंबर 2022 को भूना पुलिस को लिखित शिकायत दी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तीन दिन बाद सदर टोहाना थाने में उसे तलब किया गया, लेकिन कार्रवाई की बजाय उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया गया। इसलिए पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर गृह मंत्री को आठ दिसंबर को लिखित में शिकायत भेजी और 17 जनवरी को उनके दरबार में पेश हुआ। जनता दरबार में गृह मंत्री अनिल विज ने उसकी फरियाद को गंभीरता से सुना और फतेहाबाद एसपी को तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री के आदेश के बाद भूना थाना पुलिस ने मुकेश की पत्नी किरण, बलदेव सिंह फिरोजपुर, प्रधान लक्की, राजरानी, लवप्रीत, प्रीत निवासी गोलेयावाली के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोट
उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में सनियाना के मुकेश कुमार की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनूप कुमार, भूना थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed