फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: किसी को पांच तो किसी को 9 घंटे बाद छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
NA
किसी को पांच तो किसी को 9 घंटे बाद छोड़ा
फतेहाबाद/रतिया/भट्टूकलां/भूना। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में नरवाना में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की रैली में काले झंडे दिखाने जा रहे सरपंचों को पुलिस ने सुबह ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने भट्टूकलां, रतिया व भूना में सरपंचों को रोककर उनको नरवाना नहीं जानेे दिया। पुलिस ने सीएम की रैली समाप्त होने के बाद किसी को पांच तो किसी को 9 घंटे बाद छोड़ा। गांव समैन के सरपंच एवं सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल का दावा है कि वह बदोवाल टोला प्लाजा पर पहुंचे और विरोध जताया। वहीं फतेहाबाद, रतिया व जाखल से सरपंचों ने विरोध प्रदर्शन में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नरवाना रैली का विरोध करने जा रहे सरपंचों को भट्टूकलां पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में भट्टू क्षेत्र के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि शामिल रहे। भट्टूकलां मार्केट कमेटी के पास सरपंच व उनके समर्थक इकट्ठे होकर नरवाना में आयोजित हो रही मुख्यमंत्री की रैली का विरोध करने जा रहे थे। भट्टूमंडी में चौपटा कैंची के समीप थाना प्रभारी शादीराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फतेहाबाद रोड पर नाकाबंदी कर दी। जब पुलिस ने सरपंचों को गिरफ्तार किया तो उन्होंने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने सरपंचों को बोलेरो गाड़ी व जिप्सी में भरकर थाने ले गई। पुलिस ने सरपंच एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एवं खंड प्रधान सरपंच चंद्रमोहन पोटलिया, बनावाली सरपंच बलजीत झाझड़िया, ढिंगसरा सरपंच सुभाष मुंड, किरढ़ान सरपंच राजेश भिंंचर, सरपंच प्रतिनिधि मेहूवाला राकेश लोयल, सरपंच प्रतिनिधि भट्टूमंडी आशीष, किरढ़ान निवासी राकेश कुमार, संदीप निवासी भट्टूकलां, सरपंच प्रतिनिधि सिरढ़ान राकेश को पुलिस ने हिरासत में लिया। नहीं मुख्यमंत्री रैली ससाप्त होने के बाद सरपंचों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान गुरप्रीत गौरी को भी डीएसपी ने रतिया में तलब कर प्रदर्शन में जाने से रोक दिया और उनको जाने नहीं दिया। सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता हेमंत बैजलपुरिया अपने कुछ समर्थकों सहित शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अपने गांव से स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर निकले ही थे कि गांव के बाहर ही भूना पुलिस ने उन्हें रोक लिया और वे भूना पुलिस के साथ थाने चले गए। बाद में उनको छोड़ा गया। फतेहाबाद, जाखल से कोई सरपंच या सरपंच नेता इस आंदोलन में पहले से नजर नहीं आ रहे तो रतिया खंड से भी सरपंच अब आगे नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरपंचों ने बदोवाल टोल, जींद रोड पर पुल के पास, हिसार रोड, कैथल रोड व पटियाला रोड पर आईटीआई के पास पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान काफी संख्या में सरपंचों को अलग-अलग जगहों से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। संगठन की प्रधान संतोष बेनीवाल को भी पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, सरकार के खिलाफ सरपंचों का विरोध जारी रहेगा।
-रणबीर गिल, प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा सरपंच एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed