फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   NA

Fatehabad News: झाड़ियों में मिला 11 दिन से लापता युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
NA
रतिया में युवक का शव मिलने पर छानबीन करने पहुंची पुलिस।
रतिया। संजय गांधी चौक के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक खाली प्लाॅट में झाड़ियों के बीच से युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त 11 दिन से गांव अलीका से लापता 30 वर्षीय तरसेम उर्फ सेमी के रूप में हुई। वहीं, शव के पास से ही दो सिरिंज पड़ी थी और एक सीरिंज हाथ में लगी हुई थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यहीं झाड़ियों में नशे की ओवरडोज से उसकी जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव अलीका निवासी तरसेम सिंह 22 जनवरी से घर से लापता था। परिजनों ने इस बारे में पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार दोपहर कचरा बीनने वाली महिलाएं जब संजय गांधी चौक से कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लाॅट में उगी झाड़ियों में गईं, तो उन्हें वहां दुर्गंध महसूस हुई। महिलाओं ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो झाड़ियों में युवक का शव था और कीड़े पड़ने के कारण शव बुरी तरह सड़ चुका था, जिसकी दुर्गंध आसपास फैलने लगी थी। छानबीन की तो शव की शिनाख्त लापता तरसेम के रूप में हुई। शव के पास ही दो सीरिंज रखी मिली और एक सीरिंज उसके हाथ में लगी थी। बाकी अभी तक चोटों आदि के कोई निशान बॉडी पर नहीं मिले हैं, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कोट

अलीका निवासी तरसेम उर्फ सेमी का शव मिला है। परिजनों द्वारा पुलिस को बताया गया है कि युवक नशे का आदी था। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में पता चल सकेगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलदीप सिंह, सदर थाना अध्यक्ष रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed