{"_id":"63dd4a07e8e6016dfd49b89c","slug":"na-fatehabad-news-c-21-1-46644-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव भरपूर में किसान को मिला यंत्र से जुड़ा गुब्बारा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव भरपूर में किसान को मिला यंत्र से जुड़ा गुब्बारा, पुलिस को सौंपा
गांव भरपूर में खेत में पड़ा मिला गुब्बारा व इसके साथ लगा डिवाइस।
Link Copied
रतिया। गांव भरपूर में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के एक किसान को खेत में अजीब गुब्बारा मिला और गुब्बारे के साथ लंबी प्लास्टिक की डोर व वॉकी-टॉकी नुमा कोई यंत्र जुड़ा हुआ था। यह यंत्र उसे खेत में गिरा हुआ मिला तो मामले की सूचना गांव की सरपंच व पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की व यंत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
पड़ताल लगाई जा रही है कि आखिर यह क्या चीज है और किसने बनाई है। गांव के सरपंच ने बताया कि दोपहर को गांव का ही एक किसान भूप सिंह बुडानिया खेत से गुजर रहा था तो अचानक उसके पैर में कोई डोरनुमा चीज अटकी, उसने जब डोर उठाई तो यह पतंग आदि की डोर न होकर प्लास्टिक की कोई डोर थी और जब वह उसे खींचने लगा तो काफी लंबी इस डोर पर एक तरफ एक बड़ा प्लास्टिक का गुब्बारा लगा हुआ था, जबकि दूसरे छोर पर फाइबर से बना एक रिमोट था, जिस पर लाल-हरी दो लाइटें व एंटीना भी थे। सभी यह यंत्र देखकर हैरान रह गए। जिस पर पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने यंत्र अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह यंत्र ऑपरेशनल (चालू हालत) नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।