{"_id":"60c505cb8ebc3e33055a3670","slug":"murder-fatehabad-news-rtk6127219100","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार रुपये में सुपारी देकर साले ने करवाई थी जीजा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार रुपये में सुपारी देकर साले ने करवाई थी जीजा की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फतेहपुरी निवासी लाभ सिंह के हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सिम्बलवाला निवासी राजेंद्र उर्फ काका के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेंद्र ने बताया कि मृतक के साले हरविंद्र ने उसे अपने जीजा की हत्या करने के लिए 20 हजार रुपये में सुपारी दी थी। हरविंद्र जीजा द्वारा बहन को तंग करने से नाराज था। फिलहाल हरविंद्र फरार है, उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पंजाब में मिली थी सिर कटी लाश
सदर एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को 5 जून को फतेहपुरी निवासी काला सिंह ने बताया था कि उसका चाचा लाभ सिंह 2 जून की रात से घर से गायब है। इसके बाद पहले गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच को आगे बढ़ाते हुए अहम जानकारियां जुटाई गई। पुलिस की टीमें लाभ सिंह की तलाश कर रही थी कि अचानक पंजाब के मानसा जिले से पुलिस का फोन आया कि माखेवाला के पास नहर में एक सिर कटी लाश बरामद हुई है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की शिनाखत की। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान लिए तो परिजनों ने लाभ सिंह के साले पर हत्या का आरोप लगाया था। तफ्तीश करते हुए पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
गला घोंटकर मारा फिर कस्सी से हमला कर धड़ से अलग कर दी गर्दन
पुलिस पूछताछ में आरोपी राजेंद्र ने बताया कि मृतक लाभ सिंह अपनी पत्नी को तंग करता था। बहन के साथ हो रहे ऐसे व्यवहार से वह परेशान था। योजना के तहत वह गांव फतेहपुरी में 2 जून की रात को लाभ सिंह के घर गए तथा लाभ सिंह को गला घोंटकर मार दिया। इसके बाद उसके शव को बाइक पर बीच में रखकर नडेल पुल के पास आ गए। यहां शव पर कस्सी से वार करते हुए गर्दन को धड़ से अलग कर दिया और उसे नहर में फेंक दिया। एसएचओ ने बताया कि पंजाब के गांव माखेवाला से लाभ सिंह के शव को बरामद किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी राजेंद्र से हरविंद्र ने 20 हजार रुपये देकर अपने जीजा की हत्या करवाई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करके तीन दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयोग की गई बाइक व कस्सी बरामद करेंगे।
-विनोद कुमार, प्रभारी, सदर थाना टोहाना