{"_id":"693dacbf6945844c770cdd92","slug":"murder-case-registered-in-the-death-of-a-teenager-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-145237-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किशोर की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किशोर की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज
Sat, 13 Dec 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
टोहाना। शक्ति नगर निवासी किशोर पीयूष (16) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। रेलवे पुलिस ने शनिवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
वहीं शहर थाना पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। परिजनों के अनुसार पीयूष मंगलवार को वेदप्रकाश की दुकान से सुरेंद्र और अमन नामक दो युवक अपने साथ ले गए थे। इसके बाद पीयूष घर नहीं लौटा।
इसके बाद परिजनों ने शहर थाना में पीयूष की गुमशुदगी के बारे में शिकायत दी थी। गुमशुदगी के अगले दिन रेलवे पुलिस को बलियाला हेड के पास रेलवे ट्रैक के समीप एक किशोर का शव मिला। पहचान पर इसकी पुष्टि पीयूष के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर बेटे का शव मिलने का पता चलने पर पिता दीपक ने सुरेंद्र और अमन पर साजिश के तहत अपने बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। रेलवे पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। इसके बाद परिजन शव टोहाना लेकर आ गए और अंतिम संस्कार किया। इसके साथ ही टोहाना शहर पुलिस ने पहले से दर्ज गुमशुदगी की प्राथमिकी में हत्या की धारा जोड़ दी है।
शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।