फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   municipal council will charge to collect garbage from homes and shops from Monday, fatehabad

सोमवार से घरों और दुकानों से कूड़ा उठाने का चार्ज वसूलेगा नप

Thu, 13 Feb 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
municipal council will charge to collect garbage from homes and shops from Monday, fatehabad
ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की मीटिंग लेते उपायुक्त - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद अब घरों और दुकानों से कूड़ा उठाने के लिए यूजर चार्ज वसूलेगा। पार्षदों के विरोध के चलते एक माह में ही इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन अब उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने फटकार लगाते हुए इसे दोबारा से शुरू करने के आदेश दिए हैं। सोमवार से नगर परिषद नगर निकाय की तरफ से लागू किए गए रेट के मुताबिक यूजर चार्ज वसूलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद पहले पॉश इलाके में इसे शुरू करेगा और धीरे-धीरे आगे बढ़ाएगा। शहर में करीब 25 हजार यूनिट हैं। इसके अलावा कामर्शियल क्षेत्र अलग है। वीरवार को ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता की मौजूदगी में नप अधिकारियों की मीटिंग हुई। मीटिंग में जब अधिकारियों से पूछा गया कि क्या घर-घर कचरा उठाने के लिए यूजर चार्ज वसूला जा रहा है तो अधिकारियों ने इससे इनकार कर दिया। इस पर डीसी ने नाराजगी दिखाते हुए जल्द से जल्द वसूलने के आदेश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पहले शुरू किया गया था और 95 हजार रुपये वसूला गया था लेकिन पार्षदों के विरोध के चलते एक माह के अंदर बंद कर दिया था। डीसी ने कहा कि अगर कोई नहीं देना चाहता है तो वह लिखित में दे कि वह गरीब है और नहीं दे सकता है, चाहे वह कोई भी परिवार है। इसके अलावा नियम के मुताबिक सभी से यूजर चार्ज वसूला जाए।
विज्ञापन

----------
यह रहेगा चार्ज
रिहायशी चार्ज (रुपये महीने में)
बीपीएल हाउस, स्लम बस्ती 5
रिहायशी प्लॉट 100 स्क्वायर मीटर 20
100 से 200 स्क्वायर मीटर 40
200 से 400 स्क्वायर मीटर 50
400 स्क्वायर मीटर से ज्यादा 100
2000 स्क्वायर फुट से ज्यादा 50 रुपये प्रति फ्लैट
--------
कामर्शियल
200 स्क्वायर फीट तक 25
200 स्क्वायर फीट से ज्यादा 100
50 बेड अस्पताल 1500
50 बेड से 100 बेड अस्पताल 3000
100 बेड से ज्यादा 5000
बैंक, रेस्टोरेंट 500
पेट्रोल पंप 1000
शिक्षण संस्थान 500
--------
दो दिन में रात्रि सफाई का टेंडर जारी करने के आदेश
उपायुक्त ने मीटिंग के दौरान कहा कि पॉलिथीन विक्रेताओं पर जुर्माना लगाया जाए और इस जुर्माना की शत प्रतिशत रिकवरी भी हो। पॉलिथीन बेचने वालों के चालान भी न्यायिक प्रक्रिया अनुसार किए जाए। कूड़ा बिनने वालों की जल्द पहचान करके रिपोर्ट दी जाए। सरकार द्वारा निर्धारित सुविधाएं भी चिन्ह्ति व्यक्तियों को उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने शहरी पार्कों में कम्पोस्टिंग पीट का निर्माण कर खाद बनाने और उसके वहीं पर इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने शहर में रोड, गलियां, सार्वजनिक स्थान, वाणिज्यिक स्थान की सफाई सुचारू करने के निर्देश देते हुए कहा कि शहरों में रात में की जाने वाली सफाई के लिए दो दिन में टेंडर जारी कर काम दिया जाए, ताकि सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। इसके अलावा उन्होंने पार्कों व अन्य पदो के लिए कर्मचारियों की आउससोर्सिंग से भर्ती करने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
उपायुक्त के साथ मीटिंग हुई है, उन्होंने आदेश दिए हैं कि डोर टू डोर कचरा उठाने का यूजर चार्ज वसूला जाए। सोमवार से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। जो नहीं देना चाहता उसे लिखित में देना होगा कि वह नहीं दे सकता है।
- मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप
----------
मैं बाहर था मुझे जानकारी नहीं है, ये जरूर है कि हम यूजर चार्ज के विरोध में थे। जब यूजर चार्ज शुरू होगा तब देखेंगे किस आधार पर वसूला जा रहा है। क्या निर्धारित किया गया है। गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

- दर्शन नागपाल, प्रधान, नप
------
मीटिंग के दौरान स्थानीय निकाय (नगर परिषद व नगर पालिका) विभाग के अधिकारियों से कहा है कि वे अपने-अपने सीमा क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए निर्धारित किए गए यूजर चार्ज को लेना सुनिश्चित करें। यूजर जार्च एकत्रित करने म ें ऌकिसी भी प्रकार की ढिलाही न बरती जाएं। एक सप्ताह में इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।
- रवि प्रकाश गुप्ता, उपायुक्त फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed