फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal council will buy 70 garbage rickshaws and 80 hand hawkers

शहर की सफाई के लिए छह साल बाद नप खरीदेगा 10 लाख की रिक्शा रेहड़ी और 3 लाख की हाथ रेहड़ी, वर्क ऑर्डर जारी

Tue, 11 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Municipal council will buy 70 garbage rickshaws and 80 hand hawkers
फतेहाबाद। नगर परिषद ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए 80 हाथ रेहड़ी और 70 कचरा रिक्शा रेहड़ी खरीदने के लिए वर्क ऑडर जारी किया है। टेंडर लेने वाली फर्म को 30 दिन के अंदर रिक्शा और रेहड़ी बनाकर नगर परिषद को देनी होगी। अगर समय पर माल नहीं मिलता है या फिर कमी रहती है तो नप संबंधित फर्म की राशि का चेक रोक सकती है।
विज्ञापन

70 कचरा रिक्शा पर करीब साढ़े नौ लाख रुपये और 80 हाथ रेहड़ी पर करीब दो लाख 70 हजार रुपये खर्च होंगे। नगर परिषद में करीब छह साल पहले हाथ और रिक्शा रेहड़ी खरीदे गए थे। करीब सवा लाख की आबादी के बावजूद कर्मचारियों के पास मात्र 50 रिक्शा रेहड़ी और 10 हाथ रेहड़ी हैं। नगर परिषद के कर्मचारी सामान को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। इसके चलते नप ने 29 जनवरी को टेंडर जारी किया था। नप ने टेंडर खोल दिया था लेकिन नप ईओ के छुट्टी के चलते फर्म को वर्क ऑर्डर जारी नहीं किया था।
विज्ञापन

इधर 40 कर्मचारियों को मिली वर्दी
नगर परिषद के पास मंगलवार को 40 कर्मचारियों की वर्दी तैयार होकर आ गई। इसे नप अधिकारियों ने 40 कर्मचारियों को वर्दी वितरित कर दी। अभी करीब 130 कर्मचारियेां की वर्दी तैयार होकर आनी रह गई है। वर्दी को लेकर कर्मचारी पिछले कई दिनों से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का विस्तार हो चुका है और पिछले छह साल से कचरा उठाने के लिए रिक्शा ही नहीं खरीदा गया। मौजूदा समय में 50 रिक्शा रेहड़ी और 10 हाथ रेहड़ी है। हम काफी समय से मांग कर रहे थे, अब नप ने एजेंसी को ठेका दिया है। कर्मचारियों को कचरा उठाने में आसानी होगी। - ओमप्रकाश लोट, प्रधान, नगर परिषद कर्मचारी यूनियन

सफाई के लिए नगर परिषद हाथ रेहड़ी और रिक्शा रेहड़ी खरीद रहा है। एजेंसी को ठेका दे दिया गया है, 30 दिन में सामान बनकर आ जाएगा। - जितेंद्र कुमार ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed