फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   municipal commitee,notice,fatehabad news

चिल्ली सुंदरीकरण योजना के तहत 17 को दिया नोटिस

Sun, 11 Oct 2020 10:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,notice,fatehabad news
चिल्ली की भूमि पर अवैध अतिक्रमण करने वाले 17 आरोपियों को नगर परिषद ने नोटिस जारी किया है। इनमें से 11 अतिक्रमण करने वालों ने सरकारी नोटिस लेने से इनकार कर दिया। जिसके परिषद ने इनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर दिए। मंगलवार को चिल्ली के सुंदरीकरण को लेकर निशानदेही होने की उम्मीद है। इसके अलावा मुनादी कराकर शहरवासियों को किसी तरह की शंका होने पर निशानदेही में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन

सेटेलाइट से होगी निशानदेही, मांगी पुलिस फोर्स
नगर परिषद सेटेलाइट से चिल्ली क्षेत्र की निशानदेही करवा रहा है। निशानदेही के दौरान कोई विवाद न हो इसके चलते नप ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स मांगी है। निशानदेही के दौरान पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सुंदरीकरण से पहले नप हटाएगा कब्जे
चिल्ली के सुंदरीकरण को लेकर पहले भी प्रयास किए जा चुके हैं। 2008 और 2015 में निशानदेही करवाई गई थी। इस दौरान 17 लोग ऐसे मिले थे जिन्होने लंबे समय से चिल्ली क्षेत्र की जमीन पर कब्जा कर रखा है। इस दौरान नगर परिषद की तरफ से इन्हें नोटिस भी दिया गया लेकिन कब्जे नहीं हटाए गए। अब नगर परिषद दोबारा से निशानदेही करवाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 कनाल 7 मरले है जगह
नगर परिषद अधिकारियों के मुताबिक चिल्ली की कुल 27 कनाल 7 मरले जगह है। चिल्ली के सुंदरीकरण को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पाइप लाइन बिछाने के लिए 8.42 करोड़ रुपये का टेंडर कर चुका है। सिंचाई विभाग ने खुदाई के लिए टेंडर किया हुआ है। आखिर में नगर परिषद इसके सुंदरीकरण के काम को देखेगा।

चिल्ली की निशानदेही 13 अक्टूबर को होगी। इससे पहले जिन पर कब्जे के आरोप हैं उन्हें नोटिस जारी किया गया है। 17 लोगों को नोटिस जारी हुआ है इसमें करीब 11 लोगों ने नोटिस नहीं लिए तो घर व संस्थान के बाहर चस्पा कर दिए हैं।
- सुखविंद्र सिंह धूड़िया, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed