{"_id":"5f1868de8ebc3e63750f6a7a","slug":"municipal-commitee-meeting-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk5652427160","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखल नगर पालिका की बजट बैठक आज, हंगामा होने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल नगर पालिका की बजट बैठक आज, हंगामा होने के आसार
विज्ञापन
जाखल मंडी नगर पालिका की आज बजट बैठक होगी। गुरुवार सुबह 11 बजे होने वाली बजट बैठक प्रधान सीमा गोयल की अध्यक्षता में रखी गई है व इसमें नगरपालिका के नए सचिव सहित सभी पार्षदों को पहुंचने के लिए पत्र जारी किए गए हैं, लेकिन पिछले दिनों नगरपालिका कमेटी प्रधान एवं उप प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले के चलते बागी पार्षदों के तेवर तीखे दिखाई दे रहे हैं। जिससे यह बैठक हंगामेदार होने की भी संभावना है।
नगर पालिका की इससे पहले मार्च में भी बैठक रखी गई थी, लेकिन पार्षदों की निर्धारित संख्या पूरी ना होने के चलते इस बैठक को स्थगित कर दिया गया था। अब इसके बाद गुरुवार को पुन: बजट 2020 -21 पारित करने के लिए यह बैठक रखी गई है। इसमें हलका के विधायक व सांसद को भी पहुंचने के लिए लिखा गया है।
2020 -21 के लिए अभी तक नहीं बना बजट
नगरपालिका के सह सचिव जितेंद्र अहलावत ने बताया कि अभी तक जाखल नगरपालिका का 2020-21 के लिए बजट पारित नहीं हो पाया है। इससे पहले एक बैठक रखी गई थी जो कि निर्धारित संख्या पूरी ना होने के कारण स्थगित कर दी गई थी। अब दूसरी बार यह बैठक रखी गई है। जिसमें प्रधान, उप प्रधान सहित सभी पार्षदों को इस में भाग लेने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
बैठक में मांगा जाएगा पिछले कार्यों का ब्यौरा
इस मामले में पार्षद विक्रम सैनी, बिक्रमजीत सिंह ने कहा कि बैठक में पहले पिछले साल के दौरान किए गए तमाम कार्यों में उन पर खर्च की गई आमद का पूर्ण तौर पर ब्योरा लिया जाएगा। इसके बाद ही आगामी कार्य पर खर्च किए जाने वाली राशि तय की जाएगी। अगर पिछले कार्यों का विवरण नहीं दिया गया तो आगे के कार्यों का भी बजट पारित नहीं किया जाएगा।