फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   municipal commitee,civic issuse,send notice fatehabad news

65 लाख खर्च के बाद भी निकासी न होने पर नप ने जनस्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब

Tue, 21 Jul 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
municipal commitee,civic issuse,send notice fatehabad news
धर्मशाला रोड पर जमा बारिश का पानी - फोटो : Fatehabad
शहर के धर्मशाला रोड से तुलसी दास चौक तक पिछले 40 घंटे में पानी की निकासी नहीं हो पाई है। सोमवार रात को हुई बरसात के बाद धर्मशाला रोड पर दोबारा जलभराव हो गया है। जनस्वास्थ्य विभाग तुलसीदास चौक पर ट्रैक्टर से पंप लगाकर पानी निकालने में जुटा हुआ है, लेकिन हालात वैसे के वैसे ही बने हुए हैं। इसके चलते करीब 200 दुकानों का काम प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को पानी के गड्डे में गिरने से युवक की हुई मौत के बाद नगर परिषद विभाग के अधिकारी हरकत में आए हैं। नप के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी कर अधिकारियों से जवाब तलब किया है कि राशि देने के बाद भी पानी की निकासी क्यों नहीं हुई है। नप कार्यालय ने पत्र में कहा है कि 65.31 लाख रुपये देने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हुई है। पानी जिस तरह से पहले खड़ा रहता था अब भी उसी अवस्था में खड़ा है। काम पूरा हुआ है या नहीं लिखित में जवाब दें, ताकि सड़क का निर्माण शुरू किया जा सके। नप इसको लेकर 6 जुलाई और 8 जुलाई को भी पत्र जारी कर चुका है, लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग ने कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

तीन एस्टीमेट की जारी हुई राशि
पाइप लाइन बिछाने की जगह अनुमानित राशि
वाल्मीकि चौक से बस स्टैंड 25 लाख
माजरा रोड, शिव कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी 15.15 लाख
मल्टीपर्पज मार्केट से तुलसीदास चौक 22.60 लाख
धर्मशाला रोड जलमग्न, सन्यास आश्रम रोड भी उखाड़ा
धर्मशाला रोड जलमग्न है और दो दिन से पानी की निकासी नहीं हो रही है, लेकिन इसी बीच जनस्वास्थ्य विभाग ने लापरवाही दिखाते हुए सन्यास आश्रम रोड को भी उखाड़ दिया है। यहां पर आरसीसी को उखाड़कर सीवरेज पाइप लाइन डालने का काम शुरू हो गया है। इस काम को जनस्वास्थ्य विभाग ने 10 दिन पहले बंद करवाया था। लेकिन विभाग ने फिर शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य गली का लेवल उठाया, पुरानी पाइप लाइन तोड़ी
धर्मशाला रोड पर बरसात के बाद पानी खड़ा होता था तो वह करीब एक घंटे में निकल जाता था। पहले पानी की निकासी पुरानी पाइप लाइन जो कि बर्फ फैक्ट्री वाली गली उससे हो रही थी, लेकिन अब विभाग ने बरसाती पानी की नई पाइप लाइन डालते समय पुरानी पाइप लाइन को तोड़ दिया, इसके अलावा बर्फ फैक्ट्री वाली गली का लेवल भी ऊपर उठा दिया है। नई पाइप लाइन डालने का काम अभी पूरा नहीं है। इस वजह से धर्मशाला रोड से पानी की निकासी नहीं हो रही है।
गड़बड़झाला हुआ है, सीएम को भेजी शिकायत
धर्मशाला रोड पर पानी निकासी पाइप लाइन डालने में गड़बड़झाला हुआ है। जनस्वास्थ्य विभाग को पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के लिए नप ने रुपये दिए थे, लेकिन प्रपोजल के मुताबिक पाइप लाइन नहीं डाली गई। मामले को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायत भेज दी गई है।
- राकेश गंभीर, पार्षद
जनस्वास्थ्य विभाग को पानी निकासी के लिए रुपये दिए गए थे लेकिन अभी तक पानी खड़ा है। ये राशि फरवरी में दी गई थी, काम पूरा होने के बाद ही नप सड़क का निर्माण शुरू कर सकता है। पत्र लिखकर पूछा गया है कि पानी निकासी क्यों नहीं हो रही है। अगर काम पूरा है तो बताया जाए ताकि सड़क निर्माण शुरू किया जा सके। पहले भी कई बार संबंधित विभाग को लिखा गया है

- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
तुलसीदास चौक से पानी निकासी के लिए नया प्रपोजल बनाया जा रहा है इसमें दो से तीन दिन का समय लगेगा। धर्मशाला रोड पर पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है हमने इस संबंध में नप को लिखित में दे दिया है कि वह सड़क बना सकते हैं।
- आदर्श सिंगला, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed