फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Municipal body's feat, made the servant a helpline for property ID, asked to get rid of it

Fatehabad News: सेवादार को बना दिया प्रॉपर्टी आईडी का हेल्पलाइन सदस्य

Sat, 21 Jun 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Municipal body's feat, made the servant a helpline for property ID, asked to get rid of it
फतेहाबाद के नगर परिषद में बना प्रॉपर्टी टेक्स कार्यालयसंवाद
फतेहाबाद। नगर निकाय प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कितना गंभीर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक सेवादार को प्रॉपर्टी आईडी हेल्प लाइन का सदस्य बना दिया गया। एनडीसी पोर्टल पर सहायता के लिए नगर परिषद के सेवादार आत्माराम का निजी मोबाइल नंबर दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

अब हालात ये है कि आत्माराम के पास दिन-रात लोगों के प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों की जानकारी के लिए फोन आ रहे हैं। जिस कारण संबंधित सेवादार मानसिक रूप से परेशान हो रहा है। वह अधिकारियों से इस बारे में कई बार शिकायत भी कर चुका है कि पोर्टल से उसका निजी नंबर हटवाया जाए। ये हालात तब है जब नगर परिषद के पास 15 लिपिक मौजूद है। लिपिक का नंबर दर्ज करने की जगह सेवादार का नंबर दर्ज कर दिया गया है। जिले के अलावा प्रदेश के दूसरे शहरों से भी संबंधित के पास फोन आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव गोविंद ने इस बताया कि मामला संज्ञान में है, हेल्पलाइन नंबर संबंधित कर्मचारी का नंबर है। कर्मचारी को प्रॉपर्टी संबंधित ज्ञान है, इसलिए नंबर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के पांच शहरों में प्रॉपर्टी

शहर प्रॉपर्टी

जाखल 4739

टोहाना 29330

रतिया 19266

भूना 11719

फतेहाबाद 41595

-

मामला संज्ञान में है, हेल्पलाइन नंबर संबंधित कर्मचारी का नंबर है। कर्मचारी को प्रॉपर्टी संबंधित ज्ञान है, इसलिए नंबर दिया गया है।

- गोविंद, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed