फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Multipurpose parking contract extended for two months

मल्टीपर्पस पार्किंग का ठेका दो महीने के लिए बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose parking contract extended for two months
फतेहाबाद के थाना रोड पर मल्टीपर्पस पार्किंग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड पर स्थित मल्टीपर्पस पार्किंग के ठेके को दो माह के लिए बढ़ा दिया है। कोरोना संक्रमण के दौरान पिछले साल रहे लॉकडाउन का हवाला देकर नप ने ठेके को फरवरी तक बढ़ाया है। इस संबंध में नप ने जिला नगर आयुक्त कार्यालय से अनुमति मांगी थी, बताया जा रहा है कि डीएमसी कार्यालय ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

अब मार्च में नगर परिषद नए ठेके को लेकर प्रक्रिया शुरू करेगा। मौजूदा ठेका को लेकर नप ने दिसंबर 2020 में बोली करवाई थी। इस दौरान 5.75 लाख रुपये सबसे ज्यादा बोली दी गई थी और ठेका छूटा था। थाना रोड की मल्टीपर्पस पार्किंग का ठेका पहले बोली करवाकर किया जाता था, सबसे ज्यादा बोली देने वाली फर्म को नप ठेका देता था लेकिन इस बार ठेका ई टेंडरिंग से दिया जाएगा। नप ऑनलाइन टेंडर लगाएगा। इस ऑनलाइन टेंडर में दूसरे जिले की एजेंसी भी आ सकेगी, पहले हर बार क्षेत्र की ही एजेंसी आ रही थी और बोलीदाता पूल करके ठेका ले लेते थे।
विज्ञापन

महंगा हो सकता है नए ठेके में वाहन खड़ा करना
मार्च माह में ही मल्टीपर्पस पार्किंग को लेकर टेंडर प्रक्रिया होगी। नए ठेके में पार्किंग में वाहन खड़ा करना महंगा हो सकता है। नप ने फिलहाल पार्किंग में मोटरसाइकिल, स्कूटर खड़ा करने के लिए पांच रुपये प्रति वाहन 24 घंटे, कार, जीप आदि वाहन खड़े के करने के लिए 10 रुपये प्रति वाहन 24 घंटे के हिसाब से तय कर रखें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पिछले साल कोरोना के चलते लॉकडाउन रहा था, इसको लेकर ठेकेदार ने दो माह ठेका बढ़ाने के लिए कहा था, जिसको लेकर डीएमसी कार्यालय से अनुमति मांगी गई है। सूचना है कि ठेका बढ़ गया है।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed