फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mp's meeting

दिशा की बैठक में बोली सांसद, एडीसी की परफार्मेंस से मुझे बिल्कुल तसल्ली नहीं हो रही

Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mp's meeting
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक में सांसद सुनीता दुग्गल के निशाने पर एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल रहे। सांसद प्रॉपर्टी आईडी के मामलों से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों के मकान नहीं बनने को लेकर नाराज नजर आई। सांसद ने यहां तक कह दिया कि उन्हें एडीसी की परफार्मेंस से बिल्कुल तसल्ली नहीं हो रही है। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर भी पूरे फतेहाबाद नगर परिषद का तमाशा बना रखा है। नप कार्यालय में भ्रष्टाचार हावी है। सांसद ने डीसी महावीर कौशिक को व्यक्तिगत तौर पर इन सारे मामलों में सुधार करवाने के निर्देश दिए। बैठक में रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा व डीसी महावीर कौशिक के अलावा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सांसद की नाराजगी पर एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने जवाब देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनी में रजिस्ट्रियों पर रोक लगी हुई है। मंडलायुक्त इसकी जांच भी कर रहे हैं। कुछ लोग अवैध कॉलोनी की प्रॉपर्टी आईडी बनवाना चाह रहे हैं। इसी कारण कर्मचारियों के साथ झगड़ा भी कर रहे हैं। प्रॉपर्टी आईडी का सारा काम ऑनलाइन हो रहा है। फिर भी उन्होंने भविष्य में दोबारा कोई शिकायत नहीं आने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर बरसाती पानी में डूबने से पिछले साल 20 जुलाई को 26 वर्षीय युवक महेश कुमार की मौत हो गई थी। उस समय नगर परिषद से लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान लगे थे। बाद में सांसद सुनीता दुग्गल मृतक के घर भी ढांढस बंधाने गई थी। सांसद ने एक लाख रुपये का मुआवजा मृतक युवक के परिजनों को देने की घोषणा की थी। मंगलवार को बैठक के दौरान सांसद ने अभी तक युवक के परिजनों को मुआवजा नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने डीसी को तत्काल इस संबंध में प्रक्रिया पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद ने जानकारी दी कि त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर होगा। रेलवे विभाग के अधिकारी इस विषय को लेकर सभी तैयारियां कर लें और एक प्रस्ताव पत्र रेलवे मंत्रालय को जल्द भेजें। उन्होंने भट्टू रेलवे स्टेशन पर पार्किंग बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे यातायात के सुचारु हो जाने के उपरांत यह पार्किंग बनाई जाए।
सांसद ने कहा कि प्रदेश में 16 जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। लंबे समय बाद स्कूल खुलेंगे इसलिए शिक्षा विभाग के अधिकारी सभी स्कूलों में पीने के पानी की टंकियों की सफाई करवा दें। इसके अलावा छतों व स्कूल परिसर को भी साफ सुथरा करवाएं क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर का सबसे अधिक खतरा बच्चों पर ही बना हुआ है। सांसद ने स्कूल भवनों को सैनिटाइज करवाने और अध्यापकों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाने को भी कहा।

सांसद ने मानसून को देखते हुए सीवरेज व्यवस्था को लेकर जिला नगर आयुक्त को निवर्तमान पार्षदों, जनस्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन की सफाई करवाएं ताकि जलभराव न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed