{"_id":"9850a2d4a2e26b855426c57bd817df49","slug":"mother-in-law-beaten-by-wiper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने सास को वाइपर से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू ने सास को वाइपर से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Sep 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
कलयुगी बहू ने अपनी सास को इतना पीटा की बुजुर्ग को थाने पहुंचकर अपनी जान बचानी पड़ी। पुलिस कर्मचारियों ने खून से लथपथ बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन रामस्वरूप पकोड़े वाली गली निवासी 85 वर्षीय ज्ञान देवी पत्नी चेलाराम ने बताया कि उसके मकान में दो बेटे रहते हैं और वह दोनों से अलग कमरे में रहती है। शनिवार सुबह उसने अपनी बहू किरण को सिर्फ इतना कहा कि फर्श पर पानी न गिरा।
विज्ञापन
जिससे वह गुस्से में भर आई और उसने वाइपर तथा बर्तनों के साथ पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह रोती चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी उसे नहीं बचाया। वह खुद किसी तरह बहु के चंगुल से छूट कर शहर थाने पहुंची। जहां पर बैठे पुलिस कर्मचारियों ने उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ज्ञान देवी ने बताया कि उसका बेटा और किरण का पति जोगिन्द्र दिल्ली में रहता है जबकि दूसरा बेटा उसी घर में रहता है। बेटे और बहु उसे न तो खाने के लिए कुछ देते हैं, मांगने पर मारपीट करते हैं। मारपीट के बाद बुजुर्ग महिला के सिर तथा हाथ पर गंभीर चोंटें आई हैं। शहर पुलिस ने घायल वृद्धा का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।