फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   More than 40 nursing officers posted at the same location for five years will be transferred.

Fatehabad News: पांच साल से एक ही जगह तैनात 40 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसर के होंगे तबादले

Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
More than 40 nursing officers posted at the same location for five years will be transferred.
फतेहाबाद। जिले भर में अस्पतालों में पांच साल या इससे अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात 40 से ज्यादा नर्सिंग ऑफिसरों के तबादले की तैयारी है। नर्सिंग ऑफिसर तबादले के बाद दूसरी जगह जाने को तैयार नहीं हैं। नागरिक अस्पताल में बुधवार को वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ.सुभाष को ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं और मांगों का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में नर्सिंग ऑफिसर सुमित्रा, संदीप कुमार, पूनम रानी, आशा आहुजा ने कहा कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के संबंध में उनकी विभिन्न मांगों और समस्याओं से नर्सिंग एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री और संबंधित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

नर्सिंग ऑफिसरों ने बताया कि एसोसिएशन के निर्धारित कार्यक्रम के तहत मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर 5, 6 और 7 अक्तूबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। नर्सिंग ऑफिसरों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया तो भविष्य में आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है। नागरिक अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के अलावा पिछले पांच साल से एक ही जगह पर डयूटी दे रहे चिकित्सकों के भी तबादले होंगे। इसमें 6 से 7 डॉक्टर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed