फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mock drill today in Mini Secretariat in case of earthquake, fire and building collapse

Fatehabad News: एनडीआरएफ टीम ने अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल तैयारियों पर की बैठक

Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mock drill today in Mini Secretariat in case of earthquake, fire and building collapse
फतेहाबाद में मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता
फतेहाबाद। जिले में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। यह बैठक लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त मनदीप कौर की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


बैठक में शुक्रवार 17 जनवरी को आयोजित होने वाली मॉक ड्रिल की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। डीसी ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, नगर परिषद और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय को और मजबूत करना है, ताकि आपदाओं जैसे भूकंप, आगजनी और इमारत ढहने की घटनाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


-मॉक ड्रिल में समन्वय पर रहेगा जोर

इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इमारतों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायल व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा देने की प्रक्रिया को सही ढंग से लागू किया जाए। आग लगने की स्थिति में दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर दिया जाएगा।इमारत ढहने की स्थिति में एनडीआरएफ और अन्य टीमों द्वारा बचाव कार्यों की प्रक्रिया का अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

बैठक में एनडीआरएफ टीम के प्रतिनिधियों ने आपदा प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की और विभिन्न प्रकार की आधुनिक तकनीकों व उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान आम जनता को भी आपातकालीन स्थितियों में सही ढंग से प्रतिक्रिया करने के तरीकों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed