{"_id":"6410b86cc17bf82a790c887a","slug":"mnrega-workers-expressed-anger-over-online-attendance-surrounded-bdpo-office-fatehabad-news-c-21-1-79546-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मनरेगा मजदूरों ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर जताया रोष, बीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मनरेगा मजदूरों ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर जताया रोष, बीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया
Tue, 14 Mar 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
भूना के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में धरना देते मनरेगा मजदूर
भूना। मनरेगा मजदूरों ने ऑनलाइन हाजिरी को लेकर रोष जताया और बीडीपीओ कार्यालय का घेराव कर दिया। पांच गावों के मनरेगा मजदूरों ने कार्यालय के अंदर समस्या समाधान के लिए जमीन पर धरना लगाकर बैठ गए। समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी रामफल मलिक ने प्रदर्शनकारी मजदूरों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन सैकड़ों की संख्या में मजदूरों ने कार्यालय में ही पड़ाव डाल दिया।
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मनरेगा मजदूरों की समस्या को गंभीरता से लिया उसके समाधान हेतु आश्वासन दिया तो वह वापस चले गए। ब्लॉक मेट प्रधान धर्मबीर चंद्रावल, बैजलपुर के मनरेगा मजदूर दारा सिंह, मंगल सिंह प्रेम सिंह, रामेश्वर दास, रोहताश कुमार, छबीलदास, भोलाराम, जगदीश चंद्र, धर्मपाल सिंह, रामकुमार, सतपाल सिंह, विनोद कुमार, राजकुमार, सुभाष चंद्र, राजबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बलजीत, नरेश कुमार, कृष्ण कुमार, धर्मवीर सिंह व सतबीर सिंह आदि ने बताया कि गांव बैजलपुर, बुवान, बोस्ती, सिंथला व जांडलीखुर्द में मनरेगा मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए मशीन दी हुई है जिसमें कभी भी नेटवर्क सही नहीं रहता। जबकि मजदूरों के द्वारा पूरे दिन काम करने के बावजूद भी उनकी हाजिरी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी का सिस्टम तुरंत प्रभाव से बंद करें।
मशीन के नेटवर्क की सुविधा को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। मनरेगा मजदूरों ने कहा कि मशीन में कई-कई घंटों तक नेटवर्क की रेंज नहीं रहती। मजदूरों ने कहा कि काम करने के बावजूद भी मशीन में उनकी हाजिरी दर्ज नहीं होती। इसलिए ऑनलाइन सिस्टम प्रणाली को दुरुस्त किया जाए वरना इसे बंद करके मजदूरों की हाजिरी मेट द्वारा रजिस्टर में लगवाई जाए। खंड विकास पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह ने मनरेगा मजदूरों को शांत करके उनकी समस्या समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को मनरेगा मजदूर बीडीपीओ कार्यालय में आए थे। उन्होंने अपना मांग पत्र दिए है जिसको उच्च अधिकारियों के संज्ञान में दे दिया है। मशीन में नेटवर्क की समस्या को लेकर मनरेगा मजदूर आक्रोशित थे। समस्या समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।