{"_id":"673cdc27a53b0465790ea554","slug":"mla-jarnail-singh-raised-the-issue-of-cleaning-ghaggar-river-and-widening-the-bridge-in-the-assembly-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-125255-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: विधायक जरनैल सिंह ने विधानसभा में उठाया घग्घर नदी की सफाई व पुल को चौड़ा करने का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: विधायक जरनैल सिंह ने विधानसभा में उठाया घग्घर नदी की सफाई व पुल को चौड़ा करने का मुद्दा
Wed, 20 Nov 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 20 Nov 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
रतिया। घग्घर नदी के पुल को चौड़ा करने और सफाई की लगातार उठ रही मांग को मंगलवार को विधायक जरनैल सिंह ने विधानसभा में उठाया। सत्र के दौरान प्रश्न काल में विधानसभा में घग्घर नदी के चलते क्षेत्र वासियों को आ रही समस्या का मुद्दा उठाते हुए विधायक ने कहा कि किसी समय यह नदी रतिया क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होती थी। मगर अब रतिया क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या भी बन गई है क्योंकि इस नदी के चलते ही कई बार क्षेत्र वासियों को बाढ़ की मार का सामना करना पड़ता है।
इसमें आने वाले दूषित पानी के चलते क्षेत्र में हेपेटाइटिस सी, कैंसर, चर्म रोग, डायरिया व पीलिया, चिकनगुनिया, डेंगू जैसी बीमारियां भी क्षेत्र में फैल रही हैं। इसलिए इस नदी की सफाई करवा कर इसे पूर्व की तरह की तरह स्वच्छ नदी का दर्जा दिलवाया जाए, नदी के पुल को चौड़ा किया जाए, नदी की सेफ्टी दीवारों को पक्का किया जाए ताकि बाढ़ आने पर इसका पानी आसपास ना फैले। विधायक जरनैल सिंह द्वारा घग्घर नदी के पुल को चौड़ा करने और सफाई करवाने का मुद्दा उठाने पर विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने उन्हें लिखित में देने पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।