फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA Aditya called for setting up an organization in the conference

Fatehabad News: विधायक ने संगठन खड़ा करने का आह्वान किया

Mon, 16 Dec 2024 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
MLA Aditya called for setting up an organization in the conference
फतेहाबाद में आयोजित इनेलो का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद नेतास्त्रोत आयोजक
फतेहाबाद। इनेलो का जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन जाट धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर डबवाली से विधायक आदित्य चौटाला और इनेलो महिला विंग की प्रदेश महासचिव सुनैना चौटाला ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान बलविंद्र कैरो ने की। बैठक में संगठन के पुनर्गठन और विधानसभा चुनाव में फतेहाबाद सीट पर मिली हार के कारणों पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं से जोश के साथ संगठन को फिर से खड़ा करने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आदित्य चौटाला व सुनैना चौटाला ने कहा कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यसमिति बनाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

प्रदेश में संगठन को दोबारा मजबूती से खड़ा करने के लिए इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार प्रदेशभर में जिला स्तर पर कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन कर उनसे विचार विमर्श किया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हरी सिंह डांगरा, शहरी जिलाध्यक्ष हरबंस खन्ना, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा, रतिया हलका प्रधान बीकर सिंह हड़ौली, टोहाना हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, फतेहाबाद हलका प्रधान जग्गा जैलदार, अमन शर्मा, सतपाल सिद्धू सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed