फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Missing studio owner's body found in canal

लापता था स्टूडियो के मालिक का नहर में मिला शव

Wed, 01 Jan 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Missing studio owner's body found in canal
सोमवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक राकेश दहिया का शव गांव आदमपुर के पास कालीरावण माइनर से बरामद हो गया। भूना पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर अग्रोहा मेडिकल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक युवक के चाचा सुरेश कुमार के बयानों के आधार पर 174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार मृतक युवक राकेश दहिया पुत्र बंसीलाल दहिया दहमान निवासी की गांव कंङूल में दहिया मिक्सिंग स्टूडियो के नाम से दुकान थी। सोमवार को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत भूना पुलिस स्टेशन में बुधवार को दी थी। इस बीच मृतक युवक की मोटरसाइकिल खैरी हेड पर भाखड़ा नहर के किनारे खड़ी पाई गई थी।
विज्ञापन

घर की पूरी जिम्मेदारी थी राकेश दहिया के कंधों पर
दहमान निवासी 23 वर्षीय राकेश दहिया की हिसार के गांव कंडूल में 2 महीने पहले ही दहिया मिक्सिंग स्टूडियो के नाम से दुकान खोली थी। राकेश अविवाहित था और घर की पूरी जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी। सोमवार को वह घर से दुकान के लिए गया था मगर शाम को घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी और उसकी तलाश के लिए कंङूल में संपर्क किया गया। बुधवार दोपहर बाद आदमपुर पुलिस को काली रावण माइनर में एक युवक का शव दिखाई दिया। जिसे माइनर से बाहर निकाला तो उसकी पहचान राकेश दहिया दहमान के रूप में हो गई। पुलिस बीट इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक युवक के चाचा सुरेश कुमार के बयान पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed