{"_id":"627011a0f1835d33eb48e045","slug":"missing-student-jatin-s-body-recovered-from-bhakra-canal-fatehabad-news-hsr6306129135","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र जतिन का शव भाखड़ा नहर से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र जतिन का शव भाखड़ा नहर से बरामद
विज्ञापन
जतिन। फाइल फोटो
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। रतिया क्षेत्र के गांव सहनाल से 28 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र जतिन का शव सोमवार को गांव सरदारेवाला के पास भाखड़ा नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया। वहीं, परिजनों ने राजस्थान के अलवर के कुछ लोगों पर जतिन को सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल करने की धमकी देने और पैसों की डिमांड करने के आरोप लगाए हैं, जिस कारण परेशान छात्र ने तंग आकर नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या की है। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को गांव सहनाल का युवक जतिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसके बाद जतिन के परिजनों ने रतिया थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि गांव सरदारेवाला के पास एक युवक का शव भाखड़ा नहर के पास मिला है। जिस पर पुलिस ने जतिन के परिजनों को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर जतिन के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शनाख्त की।
जतिन के परिजनों ने पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि जतिन को अलवर राजस्थान का एक गैंग ब्लैकमेल कर रहा था। एक आदमी और एक महिला जतिन को धमकी दे रहे थे कि उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसे बदनाम कर देंगे, जिस कारण वह काफी परेशान था। वह पहले भी ब्लैकमेलिंग के कारण हजारों रुपये इस गिरोह को दे चुका था और गिरोह के गुर्गे जतिन से और रुपयों की मांग कर रहे थे। जिस कारण परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी कैलाश का कहना है कि जतिन के परिजनों ने अलवर के एक गैंग पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, जिसकी गहराई से जांच की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।