{"_id":"65070dc36019185e740b2e9a","slug":"mid-day-mill-workers-demonstrated-at-the-panchayat-ministers-office-regarding-their-demands-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-5615-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिड-डे मिल वर्कर्स ने मांगों को लेकर पंचायत मंत्री कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिड-डे मिल वर्कर्स ने मांगों को लेकर पंचायत मंत्री कार्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मिड-डे मील वर्कर्स पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए
टोहाना। मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन हरियाणा के बैनर तले वर्कर्स ने अपनी मांगों को लेकर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उनके भाई मनोज को सीएम के नाम ज्ञापन दिया है। मिड-डे मील वर्कर्स ने पंचायत मंत्री के माध्यम से अपनी दस मांगों को सीएम तक पहुंचाने व पूरा करवाने की अपील की है।
सीएम के नाम दिए ज्ञापन में जिला प्रधान गगनदीप ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को वापस लिया जाए, स्कूलों को बंद करना व मर्ज करना बंद किया जाए। जिसके चलते जिन वर्कर्स को हटाया गया है उन्हें वापस काम पर लिया जाए। मिड-डे मिल कुक को दस महीने का मानदेय दिया जाता है यह वेतन पूरे 12 महीने का दिया जाए। मिड-डे मिल वर्कर को 60 साल की आयु में सेवानिवृति देने का सरकार ने निर्णय लिया है जोकि निंदनीय है, इस उम्र को 65 वर्ष किया जाए, इसके साथ ही दो लाख रुपये रिटायरमेंट लाभ भी दिया जाए। सरकार आंगनबाड़ी वर्कर को 1 लाख व हेल्पर को 50 हजार रुपये तथा आशा वर्कर्स को 30 हजार रुपये सेवानिवृत्ति राशि दे रही है।
इस अवसर पर सोनू, कृष्णा, कृष्णपाल, गीता देवी, कांता, सुमन व पुष्पा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।