फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Memorandum submitted to solve city problems including parking

Fatehabad News: पार्किंग समेत शहर की समस्याओं को दूर करवाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to solve city problems including parking
अधिकारियों को मांग पत्र सौंपते हुए सर्व समाज सभा के सदस्य ।
रतिया। सर्व समाज सभा के सदस्यों ने प्रधान रणजीत सिंह भानीखेड़ा के नेतृत्व में पार्किंग समेत शहर की प्रमुख समस्याओं को दूर करने व गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई करने को लेकर एसडीएम व डीएसपी को पत्र सौंपा।
विज्ञापन


सौंपे गए पत्र में सभा सदस्यों ने बताया कि वाहन पर लगी हुई छोटी-छोटी स्टाइलिश नंबर प्लेट को हटाया जाए। शहर में पार्किंग की समस्या गंभीर बनी हुई है। बेतरतीब लगे वाहन बाजार में जाम का कारण बन रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। बस स्टैंड के निकट कम्युनिटी हाल, देवीलाल मार्केट में सती मंदिर के पास धन्ना भगत के नाम से खाली पड़ी जमीन पर पार्किंग की व्यवस्था करवाई जाए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को बताया कि शहर में से गुजरने वाली ओवरलोडेड व ओवरहाइट ट्रालियों पर रोक लगाई जाए। शहर से मिट्टी से भरी ट्रालियों को तिरपाल से कवर करने के आदेश दिए जाएं। एक ट्रैक्टर के पीछे तीन-तीन ट्रालियों को ले जाने वालों पर कार्रवाई की जाए। नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई करने सहित अन्य कई मुद्दों को अधिकारियों समक्ष रखा गया। इस मौके पर सर्व समाज सभा के कामरेड अजमेर सिंह, रणधीर सिंह, हरप्रीत सिंह, सतपाल जिंदल, गुरप्रीत सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed