{"_id":"6a8885abaaa8c2445c0bb422","slug":"meeting-on-no-confidence-motion-against-ratia-chairperson-on-the-3rd-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-159692-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतिया चेयरपर्सन के खिलाफ 3 को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतिया चेयरपर्सन के खिलाफ 3 को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक
Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका रतिया :संवाद
रतिया। नगर पालिका चेयरपर्सन प्रीति खन्ना के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर अब 3 सितंबर को फैसला होगा। अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने बैठक के लिए सभी पार्षदों और संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। बैठक दोपहर एक बजे लघु सचिवालय में होगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि बैठक लघु सचिवालय स्थित बैठक कक्ष संख्या 32 में आयोजित की जाएगी। इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक 9 जुलाई को निर्धारित की गई थी। एडीसी के अवकाश पर होने के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी थी।
इधर नगर पालिका चेयरपर्सन और पार्षदों के बीच चल रहा विवाद भी सुलझ गया है। विधायक जरनैल सिंह के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच मतभेद दूर हुए। विधायक ने उपायुक्त से बातचीत की। इसके बाद बैठक की नई तारीख तय की गई।
विज्ञापन
विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन और पार्षदों की संयुक्त बैठक करवाई गई थी। बैठक में दोनों पक्षों के बीच आपसी मतभेद दूर कर दिए गए हैं। अब 3 सितंबर को होने वाली बैठक पर सभी की निगाहें रहेंगी।