{"_id":"69dbd5ed72ea38c0ce08a12d","slug":"mayank-arham-sukhman-and-kanika-were-declared-the-best-players-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-151890-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मयंक, अरहम, सुखमन व कनिका बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मयंक, अरहम, सुखमन व कनिका बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
Sun, 12 Apr 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
गुमटसर एकेडमी के खेल मैदान में में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी :संवाद
रतिया। गुमटसर एकेडमी के खेल मैदान में रविवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोनिका ग्रोवर और हरदीप कौर जटाना ने किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मयंक, अरहम, सुखमन और कनिका सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
एकेडमी के संचालक कोच हरदीप सिंह बोला ने बताया कि रस्साकशी, थ्रो बॉल, शॉटपुट और दौड़ जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें ओपन कैटेगरी लड़कों के वर्ग के शॉटपुट में मयंक प्रथम, दक्ष द्वितीय, ईशरीत औलख तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में मयंक प्रथम, लक्ष्य द्वितीय, शुभम शर्मा तृतीय स्थान पर रहा।
इसके अलावा टायर पुश में हरदीप सैनी ने प्रथम, बवनदीप ने द्वितीय, गुरनूर गिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप में युवराज सिंह, दलीप वोहरा और अरहम जैन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए। इसके अलावा 5 किमी वॉक रेस में अरहम जैन प्रथम, हैप्पी गुज्जर द्वितीय, दिशान तृतीय रहा। बैक थ्रो में कबीर बोला प्रथम, सहजमीत बोला द्वितीय, गुरवीर कमाना तृतीय रहा।
विज्ञापन
वहीं लड़कियों की ओपन कैटेगरी के शॉटपुट में सुखमन कौर ने प्रथम, अशिमता ने द्वितीय व प्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में सुखमन कौर प्रथम, गीता द्वितीय व कोमल रानी तृतीय रही। लॉन्ग जंप में कनिका ने प्रथम, रीता अरोड़ा ने द्वितीय व रुपिन्द्र कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा 3 किमी वॉक रेस में यशिका गोयल, पावनी जैन व रमनदीप कौर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैक थ्रो में बख्शनूर प्रथम, खुशदीप कौर द्वितीय, परवाज सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी सदस्य छिंद्रपाल कौर, इंद्रजीत समरा, अमनदीप, गुरप्रीत, खुशदीप कौर, अजय बेदी और रवि कुमार आदि मौजूद रहे।