{"_id":"6727b36667b8c6a9c6049516","slug":"massive-fire-broke-out-in-a-store-full-of-tyres-goods-worth-lakhs-of-rupees-burnt-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124468-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टायरों से भरे स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टायरों से भरे स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जला
Sun, 03 Nov 2024 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
जाखल में दुकान के स्टोर में जले टायर व रिम।
जाखल। शहर में शनिवार देर रात को टायर पंचर की दुकान के ऊपर बने स्टोर में आग लग गई। आग से वहां रखे टायर जल गए और रिम को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
दुकानदार यमन सिंगला ने बताया कि चंडीगढ़-बुढलाडा मार्ग पर दुकान के ऊपर बने स्टोर में काफी संख्या में साइकिल, बाइक के टायर व रिम रखे हुए थे। स्टोर में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। आग लगी देखकर किसी ने उन्हें सूचित किया। जिसके बाद वह घर से दुकान पर पहुंचे। वहीं मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई।
इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने बताया की आग बुझने के बाद जब अंदर जाकर देखा तो करीब 60-70 मोटरसाइकिल के टायर व साइकिल के 200 के करीब टायर जल चुके थे। वहीं आग से रिम को भी नुकसान पहुंचा था।