फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Masked youth snatch tablet from student in broad daylight amid police sealing plan

Fatehabad News: पुलिस के सीलिंग प्लान के बीच नकाबपोश युवकों ने दिनदहाड़े छात्र से टैबलेट छीना

Mon, 03 Apr 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Masked youth snatch tablet from student in broad daylight amid police sealing plan
फतेहाबाद में सीलिंग प्लान के दौरान गाड़ियों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। शहर के रविदास चौक पर मोटरसाइकिल सवार दो नकाबपोश युवक छात्र से टैबलेट छीनकर ले गए। वारदात के दौरान छात्र टेबलेट लेकर घर की तरफ जा रहा था। ये घटना तब हुई जब शहर में पुलिस की तरफ से नाकेबंदी करके सीलिंग प्लान चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर हुडा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक अशोक नगर निवासी दसवीं कक्षा का छात्र राघव शर्मा स्कूल से मिले टेबलेट को लेकर अपने दोस्त के घर जा रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब सवा एक बजे रविदास चौक के पास मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश युवक छात्र राघव शर्मा से टेबलेट छीनकर ले गए। छात्र ने शोर मचाया और पीछा करने का प्रयास किया लेकिन काबू नहीं आए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन


69 नाके लगाकर 2699 वाहनों की चेकिंग की
पुलिस विभाग की तरफ से सोमवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिले में सीलिंग प्लान के तहत नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने 2699 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 309 वाहनों के चालान किए गए जबकि कागजात अधूरे पाए जाने पर तीन वाहनों को इंपाउंड किया गया। पुलिस ने जिला भर में 69 स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग क। पुलिस की 37 पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगाई गई। एसपी ने कहा कि यह अभियान जिले के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रखते हुए हर सप्ताह सोमवार व वीरवार को चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed