फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman died under suspicious circumstances, gave birth to a son 20 days ago

Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, 20 दिन पहले दिया था बेटे को जन्म

Mon, 03 Apr 2023 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, gave birth to a son 20 days ago
रतिया। क्षेत्र के गांव सहनाल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन सोमवार देर शाम तक कोई शिकायत न दिए जाने के कारण पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला के मायके पक्ष के परिजनों ने पुलिस को कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर सीन ऑफ क्राइम की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कंवालगढ़ निवासी 25 वर्षीय रेखा रानी की शादी करीब सवा साल पहले गांव सहनाल के जगदीप से हुई थी। 20 दिन पहले ही महिला ने एक बेटे को भी जन्म दिया था, लेकिन सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर रतिया सदर पुलिस के कर्मचारी अस्पताल में पहुंच गए। वहीं सूचना मिलने पर मृतक महिला के मायके से भी परिजन पहुंच गए थे। मगर शाम तक इस मामले को लेकर पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। सदर थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह का कहना है कि महिला के मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। जैसे ही परिजनों द्वारा लिखित में शिकायत दी जाएगी उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिला के शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed