फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman commits suicide by hanging herself at home due to domestic dispute

Fatehabad News: विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते घर पर फंदा लगा की आत्महत्या

Thu, 31 Aug 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 31 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself at home due to domestic dispute
फतेहाबाद। गांव बीघड़ में विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका और उसकी बड़ी बहन एक ही घर में विवाहित है। मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतका सपना के पिता के बयान पर आरोपी पति सुरजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

घटना के दौरान महिला की बड़ी बहन रक्षाबंधन पर्व को लेकर मायके गांव जमालपुर शेखां में गई हुई थी। मृतका के पिता का आरोप है कि बेटी सपना का पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। मामले के मुताबिक गांव जमालपुर निवासी सपना और उसकी बहन सुमन गांव बीघड़ में एक ही घर में विवाहित है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसकी बहन सुमन अपने पति के साथ मायके में गई हुई थी। सपना अपने पति के साथ खेत में मजदूरी करने के लिए गई थी। शाम को दोनों खेत से लौटे थे। इसके बाद सपना ने घर आकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। बुधवार को मामले में सदर पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतका की एक साल की बेटी है।
विज्ञापन

-------
गांव बीघड़ में विवाहिता ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या की है। मामले में मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- रुपेश चौधरी, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed