फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Married woman and neighbor committed suicide in Bhattu sotra, fatehabad

भट्टू सोत्र में विवाहिता और पड़ोसी युवक ने की आत्महत्या

Sat, 22 Feb 2020 07:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Married woman and neighbor committed suicide in Bhattu sotra, fatehabad
नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए मृतका संतोष के परिजन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव भट्टू सोत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका की पहचान 33 वर्षीय संतोष पत्नी विनोद के रूप में हुई है। उसके मायके वालों ने आरोप लगाया है कि पति, सास व ससुर द्वारा प्रताड़ित करने पर संतोष ने आत्महत्या की है। उधर, विवाहिता के एक पड़ोसी युवक के भी आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की माता फूलवंती की शिकायत पर पति विनोद, सास कृष्णा एवं ससुर जसवंत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राहुल का कहना है कि फिलहाल धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका संतोष की दो बेटियां एवं एक बेटा भी है।
विज्ञापन

इस मामले में एक पेंच और निकलकर आया है कि मृतका संतोष के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पवन (27) ने भी शुक्रवार देर रात को ही संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। जिसे पहले फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ती देखकर चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा रेफर कर दिया जहां उसने दम तोड़ दिया। इन दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस इस मामले में फिलहाल जांच से पहले कोई स्पष्ट बात कहने को तैयार नहीं है। एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस को दी शिकायत में संतोष की माता फूलवंती ने बताया कि वह राजस्थान के गांव हंजीरा के रहने वाले हैं और उसकी बेटी संतोष का विवाह 13 साल पहले गांव भट्टू सोत्र निवासी विनोद के साथ हुआ था। उसका आरोप है कि विनोद उसकी बेटी पर चाल-चलन गलत होने का आरोप लगाकर पिटाई करता था। जिसके चलते वह मायके में आकर रहने लगी थी। फूलवंती ने बताया कि लगभग एक साल पहले गांव हंजीरा में पंचायत कर समझौता कर लिया और उसकी बेटी को दोबारा अपने साथ गांव भट्टू सोत्र ले गए। फूलवंती ने बताया कि शुक्रवार देर रात उसकी एक पोती जो इसी गांव में विवाहित है, का फोन आया कि संतोष की तबियत काफी खराब है और उसे फतेहाबाद के निजी अस्पताल में ले गए हैं। इसपर वो फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल में गए, वहां के चिकित्सक ने बताया कि उसने तो उसे रेफर कर दिया था। इस बीच किसी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में ले गए हैं और वहां आने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई थी और उसके शव को परिजन ले गए हैं। फूलवंती का आरोप है कि जिस गाड़ी में संतोष के ससुरालजन शव को ले गए थे, वह भट्टू सोत्र की अनाजमंडी में छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद गाड़ी के ड्राइवर ने इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

वर्जन
गांव भट्टू सोत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली थी। इसके बाद मृतका की मां की शिकायत पर विवाहिता संतोष के पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका संतोष के पड़ोस में रहने वाले युवक पवन ने भी शुक्रवार देर रात ही जहर खा लिया था जिसके बाद उसने अग्रोहा मेडिकल में दम तोड़ दिया था। फिलहाल इस मामले में इससे अधिक जानकारी है, जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
- सुखदेव सिंह, सदर एसएचओ फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed