फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Many long distance trains are running late by 1 to 18 hours, four cancelled

Fatehabad News: लंबी दूरी की कई ट्रेनें चल रहीं 1 से 18 घंटे तक की देरी से, चार रद्द

Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Many long distance trains are running late by 1 to 18 hours, four cancelled
जाखल में स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : सूखमपुर गांव के सामने से निकला आरओबी।
जाखल (फतेहाबाद)। ठंड और धुंध के चलते सुबह-शाम दृश्यता बहुत कम हो गई है। जिसका असर पैसेंजर से लेकर लंबे मार्गों की एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। धुंध और ठंड के चलते रविवार को भी कई ट्रेनें एक घंटे से लेकर 18 घंटे की देरी से चल रही हैं। ऐसे में विभाग को चार ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार पातालकोट एक्सप्रेस (14623) 18 घंटे तक की देरी से चल रही है। जाखल रेलवे स्टेशन पर आए यात्रियों ने बताया कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी लंबे समय से ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेन का शनिवार को जाखल पहुंचने का समय सुबह 7.20 बजे का है। परंतु देरी के चलते इसके रात 12 बजे तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन


भट्टू से होकर जाने वाली ट्रेनें भी रहीं लेट

भट्टू से होकर हिसार और सिरसा की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें रविवार को अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलीं। इनमें गोरखधाम सुपरफास्ट, मेरठ-श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर-दिल्ली, सिरसा एक्सप्रेस देरी से चली। 14086 सिरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 3:24 बजे से एक घंटा 19 मिनट की देरी से हिसार की तरफ रवाना हुई। दिल्ली एक्सप्रेस (14029) अपने निर्धारित समय सुबह 7:25 बजे की जगह एक घंटा 3 मिनट की देरी से रवाना हुई। इसी तरह भट्टू से सिरसा की तरफ जाने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट (12555) अपने निर्धारित समय सुबह 10:15 की जगह 5 घंटे 28 मिनट की देरी से रवाना हुई। मेरठ-श्रीगंगानगर (14030) अपने निर्धारित समय शाम 5:01 बजे की जगह एक घंटा 38 मिनट की देरी से रवाना हुई। किसान एक्सप्रेस (14731) अपने निर्धारित समय रात 6:51 बजे की जगह करीब 1 घंटे की देरी से अपने गंतव्य की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

दिन में धूप से मिली थोड़ी राहत

कड़ाके की ठंड के बीच दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, रात के समय ठंड का असर अब भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश होने पर ठंड बढ़ना लाजमी है। हवाओं के चलने से भी ठंड का असर बरकरार रहेगा।

- कौन सी ट्रेन चल रही है कितनी देरी से

- 14623 पातालकोट एक्सप्रेस - 18 घंटे

- 14624 पातालकोट एक्सप्रेस - 9 घंटे

- 15743 फरक्का एक्सप्रेस - 7 घंटे

- 15744 फरक्का एक्सप्रेस - 3 घंटे

- 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस - 2 घंटे

- 12841 श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन - 1 घंटा

-

ये ट्रेनें हुईं रद्द

- 54606 लुधियाना-हिसार पैसेंजर

- 54604 लुधियाना-चूरू पैसेंजर

- 54054 लुधियाना-जाखल पैसेंजर

- 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed