फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man should always follow the path of truth: Shastri

इंसान को हमेशा सत्य की राह पर चलना चाहिए : शास्त्री

Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 24 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Man should always follow the path of truth: Shastri
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालु।
रतिया। टिब्बा काॅलोनी स्थित श्रीराम आश्रम शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ चल रही है। उपस्थित श्रद्धालुओं को कथाव्यास पंडित आचार्य केशव शास्त्री ने कहा कि जब धरती पर चारों ओर त्राहि-त्राहि मच गई, अत्याचार व अनाचार फैल गया तब भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी के आठवें गर्भ के रूप में जन्म लेकर कंस का संहार किया।
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा कि इंसान को हमेशा सत्य की राह पर चलते रहना चाहिए और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य की राह पर चलना कठिन जरूर है लेकिन मनुष्य को कभी भी अपना रास्ता नहीं बदलना चाहिए। इंसान को हमेशा दूसरों की सेवा करते रहना चाहिए और सत्संग सुनते रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साधु का संग करने व सत्संग सुनने से मनुष्य के पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य प्रभु के नजदीक होता है तो प्रभु उसकी परीक्षा लेते हैं कि वो उनकी दया, मेहर, रहमत के काबिल है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि इस परीक्षा में जो सफल हो जाते हैं उनका जीवन खुशियों व धन-धान्य से भर जाता है। कथा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से भजन कीर्तन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed