फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man duped of Rs 1.5 lakh on pretext of sending him abroad, first report filed at cyber police station

विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी, साइबर थाने में पहली रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 1.5 lakh on pretext of sending him abroad, first report filed at cyber police station
फतेहाबाद। पुलिस विभाग द्वारा शुरू किए गए साइबर थाने में पहली रिपोर्ट दर्ज की गई है। विदेश भेजने के नाम पर ड्राइवर के साथ डेढ़ लाख की धोखाधड़ी हुई है। शिकायतकर्ता फेसबुक पर विज्ञापन देखकर आरोपी ठगों के चंगुल में फंसा था। साइबर थाने में पुलिस ने फतेहाबाद के गांव खान मोहम्मद निवासी मोहनलाल की शिकायत पर आरोपी ठगों के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में मोहनलाल ने बताया कि वह ड्राइवर है और 15 सितंबर 2022 को उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें कहा गया था कि रूस में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लाइट लाइसेंस ड्राइवरों की जरूरत है। इच्छुक व्यक्ति नंबर शेयर कर सकते हैं। इसके बाद उसने मोबाइल नंबर शेयर कर दिया। 19 सितंबर 2022 को उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई और उसने खुद को दिल्ली से बताया और कहा कि लाइट लाइसेंस ड्राइवर के लिए नौकरी, वीजा और फ्लाइट टिकट के लिए डेढ़ लाख रुपये लगेंगे और ये पैसा वर्क वीजा व पासपोर्ट टिकट मिलने के बाद देना होगा। इसके बाद उसने पासपोर्ट की फोटो भेज दी। 27 सितंबर को उसने फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए चंडीगढ़ भेजा गया। इसके बाद दिल्ली के पता पर दस्तावेज मंगवाए गए। इसके बाद उसने 12 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद 23 अक्तूबर को पासपोर्ट पर वीजा लगे की फोटो भेजी। इसके बाद आरोपियों ने 40 हजार रुपये ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद उसे 25 अक्तूबर को दिल्ली पासपोर्ट लेने के लिए बुलाया गया। इसके बाद 60 हजार रुपये दिल्ली में ऑनलाइन ले लिया गया। 27 अक्तूबर एयर टिकट नई दिल्ली से रूस की व्हाट्सएप पर भेजी गई। इसके बाद आरोपियों ने करीब 38 हजार रुपये और ले लिए। फिर आरोपी की कॉल आई कि टिकट रद्द हो गई है। लेकिन आरोपी ने अपना कार्यालय नहीं दिखाया लेकिन आरोपी विदेश भेजने के नाम पर रुपये लेता रहा और धोखे में रखा। आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed