फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man attacks his family over land dispute

Haryana: जमीन बंटवारे को लेकर विवाद, बेटे ने अपने माता-पिता पर किया हमला; देखें वीडियो

Wed, 20 May 2026 02:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 20 May 2026 02:14 PM IST
सार

हरियाणा के फतेहाबाद में जमीनी विवाद को लेकर एक शख्स ने बदमाशों को एकत्रित कर अपने ही परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

विज्ञापन
Man attacks his family over land dispute
बेटे ने अपने माता-पिता पर किया हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव ढाणी रामपुरा में जमीन बंटवारे की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते करीब 20-25 युवकों ने एक ढाणी पर धावा बोल दिया। हमलावरों ने फायरिंग के साथ जमकर पथराव भी किया। इस हमले में परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन




पीड़ित देशराज ने बताया कि उनके बड़े बेटे मंगत के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते सोमवार की रात को मंगत साथियों के साथ पहुंचा और फायरिंग व पत्थरबाजी शुरू कर दी। हमले में देशराज, उनकी पत्नी, मां और बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीण घायलों को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed