फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested for duping Rs 18.95 lakh on pretext of investment

Fatehabad News: निवेश का झांसा दे `18.95 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping Rs 18.95 lakh on pretext of investment
फतेहाबाद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन शेयर मार्केट ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के मामले में एक आरोपी अंकित कुमार निवासी बहल जिला भिवानी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

साइबर क्राइम के निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि साइबर पोर्टल पर एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें शिकायतकर्ता राजेंद्र सिंह, निवासी गांव मोचीवाली ने बताया कि उसके बेटे को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, ठगों ने 29 अप्रैल 2025 से 28 मई 2025 के बीच अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये विभिन्न बैंक खातों में कुल 18 लाख 95 हजार 22 रुपये की राशि जमा करवा ली। जब निवेश की गई राशि निकालने का प्रयास किया गया तो ठगी का खुलासा हुआ। इस संबंध में थाना साइबर थाने में एक जून 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बाइक की किस्तें सेटल करने के नाम पर 20 हजार रुपये ठगे

रतिया। लोन पर ली बाइक की किस्तें सेटल करवाने के नाम पर वार्ड नंबर-2 निवासी सोनू से 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि सोनू ने शिकायत दी कि उसने स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस पर ली थी।
इसकी करीब 70 हजार रुपये की किस्त बकाया थी। 11 दिसंबर को उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मनोज बताते हुए कहा कि वह हीरो फाइनेंस से बात कर रहा है और 20 हजार रुपये में उसकी बकाया किस्तों का सेटलमेंट करवा देगा।


सोनू ने बताया कि आरोपी ने सेटलमेंट के नाम पर 20 हजार रुपये गूगल पे के जरिये बताए नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद कुछ दिन तक आरोपी से बातचीत होती रही, लेकिन कोई सेटलमेंट नहीं हुआ। बाद में आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed