{"_id":"6a2852a578991db0280adbbd","slug":"man-arrested-for-duping-people-of-rs-1170-lakh-on-pretext-of-getting-them-recruited-in-delhi-police-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155354-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 11.70 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिल्ली पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 11.70 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना सदर पुलिस ने दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए भूथन खुर्द निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि भूथन खुर्द निवासी सुनील कुमार ने इस बारे में शिकायत दी थी।
सुनील के अनुसार उसके गांव के अजय कुमार तथा उसकी पत्नी मोनिका ने स्वयं को प्रभावशाली अधिकारियों से परिचित बताते हुए उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के एवज में 12 लाख रुपये की मांग की और भरोसा दिलाया कि भर्ती सुनिश्चित करवा दी जाएगी।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि आरोपियों के झांसे में आकर उसने वर्ष 2023 के दौरान अलग-अलग किस्तों में 11 लाख 70 हजार रुपये दे दिए। बाद में न तो उसे नौकरी दिलाई गई और न ही उसकी राशि लौटाई गई। शिकायत पर 12 दिसंबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका तथा वित्तीय लेन-देन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।