{"_id":"57717f104f1c1b691679b655","slug":"makka-5lakh-reward-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्का की बिजाई की तो मिलेगा दो हजार रुपये अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्का की बिजाई की तो मिलेगा दो हजार रुपये अनुदान
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मक्का की फसल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एक अनोखी योजना शुरू की है। इस सीजन में मक्का की बिजाई करने वाले किसानों को दो हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा। ये राशि प्रदर्शनी प्लांटों के आयोजन पर दी जाएगी। कृषि उपनिदेशक बलवंत सिंह सहारण ने बताया कि सरकार द्वारा फसल विविधकरण योजना के तहत इस वर्ष मक्का के प्रदर्शन प्लांटों का लक्ष्य 3125 एकड़ रखा गया है।
कोई भी इच्छुक किसान 30 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। एक किसान अधिकतम चार एकड़ का लाभ अपने बैंक खाते में ले सकता है।
विज्ञापन
कोई भी इच्छुक किसान 30 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों का चयन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। एक किसान अधिकतम चार एकड़ का लाभ अपने बैंक खाते में ले सकता है।
विज्ञापन