फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   LPG leak fire, woman scorched

रसोई गैस के पाइप में रिसाव से लगी आग, महिला झुलसी

Tue, 25 Nov 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Tue, 25 Nov 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन

चार मरला कॉलोनी में सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिससे चूल्हे पर चाय बना रही एक महिला झुलस गई। उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया। वहीं, परिवार के लोगों ने आग लगे सिलेंडर को बाहर फेंक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन


55 वर्षीय आशा रानी पत्नी महेन्द्र निवासी चार मरला कॉलोनी सोमवार सुबह रसोई घर में गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पाइप में लीकेज के कारण आग लग गई और आग ने तेज लपटे पकड़ ली, जिससे चाय बना रही आशा रानी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। आशा के शोर मचाने पर परिवार के लोग रसाई की तरफ भागे और तुरंत सिलेंडर घर से बाहर फेंका दिया और फायर बिग्रेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं परिजनों ने झुलसी महिला को तुरंत  सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed