फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Looking for a job after 32 medal

32 मेडल के बाद भी नौकरी की तलाश

Sat, 29 Nov 2014 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 29 Nov 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
आठ गोल्ड सहित 32 मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ी दर-दर की ठोकरें खा रही है। जी हां 32 मेडल जितने के बाद भी यदि नौकरी न मिले तो सुनकर हैरानी होती है।
विज्ञापन


गांव अयाल्की की रहने वाली सीमा रानी चार साल से साइक्लिंग की प्लेयर है और 32 मेडल अपने नाम कर चुकी है, जिनमें से आठ गोल्ड मेडल है, परंतु नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रही है।
विज्ञापन


अपनी खेल नीति का गुणगान करने वाली हरियाणा सरकार अभी तक चुप है। सीमा पिछली सरकार में सांसद अशोक तंवर, सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा से लेकर सीएम तक से फरियाद कर चुकी लेकिन पिछली सरकार ने आश्वासन देने के अलावा और कुछ न दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद सीमा ने हताश होकर उसने नौकरी की आस छोड़कर पढ़ाई की तरफ ध्यान देना शुरू कर दिया। लेकिन अब सरकार बदलने के बाद सीमा की वर्तमान सरकार से फिर से आस जगी है कि प्रदेश सरकार उसे नौकरी देकर उसका मनोबल बढ़ाएगी। सीमा फिलहाल पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला से फिजिकल एजुकेशन में एमपीएड की पढ़ाई कर रही है।
 
पिता करते हैं मजदूरी
सीमा ने बताया कि उसके पिता मजदूरी करते हैं। उसकी मां शारीरिक रूप से अक्षम है। उसकी दो बड़ी बहनें भी है उनकी शादी हो चुकी है।

 वह कई बार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर चुकी है परंतु हर बार निराशा हाथ लगती है। उसने हरियाणा पुलिस, बीएसएफ और रेलवे में कई बार आवेदन किया पर हमेशा निराशा ही हाथ लगी। अब उसे वर्तमान प्रदेश सरकार से उम्मीद है कि बाकी स्पोर्ट्स प्लेयरों की तरह उसे भी सम्मान मिलेगा।


गरीबी में और खेलना मुश्किर्ल
सीमा ने बताया कि पिता की आमदनी से सिर्फ घर का खर्चा चलता है। मेरी पढ़ाई की फीस भी मुश्किल से जुटा पाए हैं। स्पोट्स साइकिल का खर्चा छह लाख का है।

उसकी मेंटेनेंस का खर्चा ही एक बार का छह हजार रुपये है ऐसे में वे किस प्रकार खेल का आगे जा रख सकती है। अगर इसी प्रकार उसकी अनदेखी हुई तो वह मजबूरन खेल छोड़ने को मजबूर हो जाएगी।

सीमा की उपलब्धियां

1. एक फरवरी 2011 को पटियाला में आयोजित नेशनल साइक्लिंग चैंपियनशिप में छह किलोमीटर की रेस में जीता गोल्ड।

2. 20 अक्तूबर 2010 को अमृतसर में आयोजित आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में 20 किमी रोड टाइम रेस में जीता गोल्ड।

3. इसी प्रतियोगिता के 1500 मीटर टाइम ट्रायल में जीता गोल्ड मेडल।

4. पटियाला में 9 नवंबर 2010 को आयोजित आल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी में 20 किमी टीम टाइम ट्रायल में जीता है गोल्ड।

5. 28 अक्तूबर को पटियाला में ही आयोजित ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी में 20 किमी टीम टाइम ट्रायल में जीता है गोल्ड।

6. 12 नवंबर 2013 को पटियाला में आयोजित ऑल इंडिया इंटरयूनिवर्सिटी की 3 किमी परसूट रेस में जीता है गोल्ड मेडल।

7. इसी प्रतियोगिता में 1500 मीटर टीम ट्रायल रेस में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता।

8. इसी प्रतियोगिता में 25 किमी रोड टीम टाइम ट्रायल में गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed