फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   License of grain market firm suspended over poor quality of mustard

Fatehabad News: सरसों की खराब गुणवत्ता पर अनाज मंडी की फर्म का लाइसेंस निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
License of grain market firm suspended over poor quality of mustard
भूना। सरसों में मिलावट को लेकर अनाज मंडी की फर्म सतपाल सिंह अमित कुमार की दुकान नंबर 50ए का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। फर्म के खिलाफ मार्केटिंग बोर्ड हिसार के जोनल अधिकारी राहुल मित्तल के आदेश पर मार्केट कमेटी भूना के सचिव ईश्वर सिंह ढाका ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बता दें कि वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सरसों में मिलावट मामले की शिकायत मिलने के बाद हैफेड के नए कॉम्प्लेक्स उकलाना का निरीक्षण किया था। मौके पर गोदाम में खड़ी हुई एक टाटा 407 कैंटर खड़ी मिली, जिसमें 137 बैग सरसों के भरे हुए थे। उड़नदस्ता टीम ने बैग में जांच की तो गुणवत्ता बहुत खराब थी। इस पर मार्केटिंग बोर्ड के जोनल अधिकारी राहुल मित्तल व हैफेड डीएम राजेश हुड्डा ने फर्म का तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित करने के आदेश दिए थे। इस पर मार्केट कमेटी का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

हैंडलिंग एजेंट पर करना पड़ता है विश्वास : प्रबंधक

सहकारी समिति हैफेड के प्रबंधक संदीप दहिया ने बताया कि खरीद एजेंसी के पास सीमित संख्या में कर्मचारी हैं। इसी कारण सरसों या गेहूं की प्रत्येक ढेरी पर जाकर अपनी मौजूदगी में बैग नहीं भरवा सकते। इसलिए हैंडलिंग एजेंट पर विश्वास करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आढ़ती ने सरसों अनाज को पंखा नहीं लगाया और न ही झाड़ू से साफ किया। इसलिए सरसों के बैग 30 अप्रैल को ही रिजेक्ट कर दिए गए थे, जिसका रिकॉर्ड भी उसी दिन दर्ज किया गया था। मगर, बिना साफ-सफाई किए उसी सरसों के बैग 2 मई को गोदाम में उतरने के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सरसों अनाज की रिजेक्ट बैग को दोबारा गोदाम में ले जाने पर संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उसके दुकान लाइसेंस को सस्पेंड किया है।
-ईश्वर सिंह ढाका, मार्केट कमेटी सचिव भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed