{"_id":"674ff093c00d35e2110bd8b8","slug":"letter-sent-for-leave-teacher-did-not-come-for-duty-on-the-second-day-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-125896-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: अवकाश के लिए भेजा पत्र, दूसरे दिन ड्यूटी पर नहीं आया अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: अवकाश के लिए भेजा पत्र, दूसरे दिन ड्यूटी पर नहीं आया अध्यापक
Wed, 04 Dec 2024 11:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
भूना। गांव ढाणी गोपाल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शराब पीकर आने का आरोपी अध्यापक मंगलवार को स्कूल में ड्यूटी पर नहीं आया। अध्यापक ने प्रिंसिपल के व्हाट्सएप नंबर पर छुट्टी के लिए पत्र भेज दिया। स्कूल के कार्यवाहक प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब है कि गांव ढाणी गोपाल के स्कूल के एक अध्यापक के शराब का नशा करके स्कूल आने की शिकायत डीईओ संगीता बिश्नोई को मिली थी। इसके बाद डीईओ संगीता बिश्नोई और बीईओ नरेंद्र शर्मा जांच करने के लिए सोमवार को स्कूल पहुंचे थे। मगर उनके पहुंचने से पहले ही आरोपी अध्यापक स्कूल से बिना बताए गायब हो गया।
जब उसके मोबाइल पर कॉल की गई तो स्वीच ऑफ मिला। आरोप है कि स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों को पीटीआई के हर समय शराब के नशे में रहने की जानकारी दी थी। इसके बाद गांव के ही किसी व्यक्ति ने डीईओ संगीता बिश्नोई को सूचना दी।
विज्ञापन
सोमवार को डीईओ व बीईओ के स्कूल में आने से पहले ही अचानक गायब हुए अध्यापक ने बताया है कि वह बच्चों के लिए आयरन की गोली लेने गया था। मगर मंगलवार को भी स्कूल में ड्यूटी पर आने के बजाय छुट्टी के लिए व्हाट्सएप पर पत्र भेजा है। - मुकेश कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाणी गोपाल
रिश्तेदार बोले-बदनामी हो रही, शिक्षक का किया जाए यहां से तबादला
खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र शर्मा व प्रिंसिपल मुकेश कुमार के सामने ढाणी गोपाल गांव में अध्यापक के रिश्तेदार ने पहुंचकर बताया कि इससे उनकी भी बदनामी हो रही है। इसलिए अध्यापक का तबादला यहां से कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस अध्यापक का बेटा ऑस्ट्रेलिया गया हुआ है और बेटी कोटा में उच्च शिक्षा हासिल कर रही है। परंतु शराब के नशे के कारण अध्यापक अपनी व उनकी छवि को धूमिल कर रहा है।