फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lawyer's death under suspicious circumstances, body found in chamber

Fatehabad News: संदिग्ध परिस्थितियों में वकील की मौत, चेंबर में मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's death under suspicious circumstances, body found in chamber
वकील अमित का फाइल फोटो।
रतिया (फतेहाबाद)। रतिया के एडवोकेट चेंबर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वकील की मौत हो गई। वकील का शव 12 नंबर चेंबर में काउंटर के साथ लगा हुआ मिला। चेंबर में अंदर से कुंडी लगी हुई थी। सुबह जब अन्य वकील अपने-अपने चेंबर में पहुंचे तो बदबू को देखते हुए उन्होंने चेंबर खोला तो अंदर वकील अमित कामरा का शव पड़ा हुआ था। आसपास कुछ कागज भी जले मिले।
विज्ञापन

सूचना पुलिस व परिजनों को दी गई। इसके बाद डीएसपी शुक्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष जय सिंह, सीन ऑफ क्राइम के इंचार्ज डॉ. जोगिंद्र सिंह के अलावा विधायक लक्ष्मण नापा भी मौके पर पहुंचे। चेंबर में डायरी में लिखा एक पेज भी मिला, जिसमें वकील अमित द्वारा अपनी पत्नी और बच्चों की सही ढंग से परवरिश नहीं किए जाने पर माफी मांगने की बात लिखी हुई है। बताया जा रहा है कि वकील अमित कामरा पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अंदेशा है कि इसी मानसिक परेशानी के चलते अमित ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


शनिवार शाम को घर से निकला था फिर नहीं आया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर धारा 174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। वकील अमित की पत्नी ममता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति अमित शनिवार शाम को किसी काम से घर से गया था। मगर इसके बाद वह वापस नहीं आया। वह अपने पति की खोजबीन कर रही थी कि सोमवार सुबह उन्हें फोन आया कि उनके पति का शव चेंबर में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

वकील की पत्नी के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। डायरी में लिखे पेज में अमित ने परिवार से माफी मांगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-जयसिंह शर्मा, प्रभारी, शहर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed