फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lakhs of rupees and spices stolen

शटर तोड़कर दो लाख कैश व मसाला चोरी

Thu, 03 Dec 2020 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees and spices stolen
उकलाना भूना रोड पर चक्षू फूड प्रोडक्टस मसाला इंडस्ट्रीज में बुधवार रात्रि को चोर शटर तोड़कर 15 लाख के करीब मसाले व दो लाख चार हजार की राशि चोरी कर ले गए। वारदात की सूचना वीरवार सुबह 6 बजे इंडस्ट्रीज के मालिक को पड़ोसी से मोबाइल फोन के द्वारा लगी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि चोर वारदात के साथ-साथ कंप्यूटर से हार्ड डिस्क व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी निकाल कर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मसाला इंडस्ट्रीज के मालिक मुनीश कुमार सिंगला ने बताया कि बुधवार की देर शाम तक कामकाज निपटाने के बाद फैक्ट्री के मुख्य गेट पर लगे लोहे के शटर पर ताला लगाया गया था लेकिन गुरुवार की सुबह करीब छह बजे इंडस्ट्रीज के नजदीक पड़ोसी ने शटर का ताला टूटा एवं खुला होने के बारे में सूचना दी। उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर फैक्टरी के अंदर निरीक्षण किया तो मसाले गायब थे। वहीं ऑफिस के अंदर काउंटर दराज का भी लॉक टूटा हुआ था और दो लाख चार हजार रुपये गायब थे। सिंगला ने बताया कि चोर करीब 9 लाख रुपये की छोटी हरि इलायची, डेढ़ लाख रुपये के लोंग व एक लाख से अधिक की बड़ी इलायची तथा 3 लाख रुपये से अधिक के किराना मसाले गायब थे जबकि ऑफिस में रखी हुई 2 लाख रुपये की राशि भी निकली गई है। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर तथा कंप्यूटर की हार्ड डिक्स आदि भी निकालकर ले गए। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कपिल कुमार सिहाग ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि चक्षू फूड प्रोडक्टस मसाला इंडस्ट्रीज में 15 लाख के मसाले व दो लाख चार हजार रुपये की चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने चोरों को काबूूू करने के लिए कई पहलुओं पर जांच शुरू की हुई है। चोरों की पहचान के लिए इंडस्ट्रीज के बाहर पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंगला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed